आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

यह विकीहाउ आपको सिखाता है कि पूरे वेबपेज का एक से दूसरी भाषा में अनुवाद/ट्रांसलेट कैसे करना है।

विधि 1
विधि 1 का 5:

गूगल/बिंग ट्रांसलेट का उपयोग करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आपकी पसंद के किसी भी वेब ब्राउज़र में वेबपेज ढूंढें और खोलें जिसको आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
  2. वेब ब्राउज़र की विंडो पर सबसे ऊपर एड्रेस बार में यूआरएल को सेलेक्ट करें, फिर Ctrl + C (Windows) या Command + C (Mac) दबाएँ।
  3. दो लोकप्रिय विकल्प Google Translate और Bing Translate हैं।
  4. अपने कॉपी किए यूआरएल को बाएँ टेक्स्ट बॉक्स में पेस्ट करें: बाएं टेक्स्ट बॉक्स पर क्लिक करें, फिर Ctrl + V (Windows) या Command + V (Mac) दबाएँ।
  5. दाएँ-तरफ के टेक्स्ट बॉक्स के ऊपर पर क्लिक करें, फिर जिस भाषा में आप वेबपेज को देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
  6. पर क्लिक करें: वह दाएँ टेक्स्ट बॉक्स के ऊपर नीला बटन है। इससे आपका ट्रांसलेट किया हुआ वेबपेज नए टैब में खुल जाएगा।
    • अगर ट्रांसलेट किया वेबपेज नहीं खुलता है, तो आप दाएँ टेक्स्ट बॉक्स में उसकी लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
विधि 2
विधि 2 का 5:

क्रोम पर

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. गूगल क्रोम को खोलें: क्रोम ऐप आइकन पर क्लिक या डबल-क्लिक करें, जो एक लाल, पीले, हरे, और नील गोले के जैसा दिखता है।
  2. गूगल क्रोम अपने आप उन वेबसाइटों को ट्रांसलेट कर देगा जो आपके ब्राउज़र की डिफ़ॉल्ट भाषा के अलावा अन्य भाषाओं में हैं:
    • जिस वेबपेज को आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं उस पर जाएँ।
    • पूछे जाने पर translate पर क्लिक करें।
    • अगर आपको translate विकल्प नहीं दिखता है, तो एड्रेस बार के दाएँ तरफ गूगल ट्रांसलेट लोगो पर क्लिक करें, फिर translate पर क्लिक करें।
    • अगर आप मशीन ट्रांसलेशन चाहते हैं तो यहाँ पर आपको गूगल ट्रांसलेट एक्सटेंशन मिल सकता है।
  3. पर क्लिक करें: वह क्रोम विंडो के ऊपरी-दाएँ कोने में है। एक ड्रॉप-डाउन मेनू दिखाई देगा।
  4. पर क्लिक करें: आपको यह विकल्प ड्रॉप-डाउन मेनू में मिलेगा।
  5. यह पेज पर सबसे नीचे है।
  6. यह language मेनू को बड़ा कर देगा।
  7. पर क्लिक करें: वह आपको "Languages" सेक्शन में मिलेगा। इससे आपको एक पॉप-अप मेनू दिखाई देगा।
  8. भाषा के बगल में स्थित बॉक्स को टिक करें जिसमें आप वेबपेज को ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
  9. पर क्लिक करें: वह पॉप-अप विंडो पर सबसे नीचे है।
  10. पर क्लिक करें: यह आपकी चुनी हुई भाषा की दाएँ तरफ है। एक मेनू दिखाई देगा।
  11. वह मेनू में है। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी चुनी भाषा को सपोर्ट करने वाला वेबपेज translate ऑप्शन दिखाएगा।
  12. अगर आप वेबपेजों को डिफ़ॉल्ट भाषा में देखना चाहते हैं, तो फिर भाषा की दाईं तरफ पर क्लिक करें, फिर ड्रॉप-डाउन मेनू में Move to top पर क्लिक करें।
    • ध्यान रखें कि सभी वेबसाइटें आपकी सेलेक्ट की गई भाषा में नहीं दिख पाएंगी।
विधि 3
विधि 3 का 5:

फायरफॉक्स पर

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. फायरफॉक्स आइकन पर क्लिक या डबल-क्लिक करें, जिसमें एक नारंगी लोमड़ी एक गहरे-नीले ग्लोब के चारों ओर लिपटी होती है।
  2. Translator add-on installation page खोलें: यह एड-ऑन आपको गूगल ट्रांसलेट वेबसाइट का उपयोग किए बिना गूगल ट्रांसलेट के द्वारा पूरे फायरफॉक्स वेबपेज को ट्रांसलेट करने देगा।
  3. पर क्लिक करें: यह पेज के बीच में एक नीला बटन है।
  4. यह फायरफॉक्स में एड-ऑन को इंस्टॉल करने देता है।
  5. यह कन्फर्म करेगा कि एड-ऑन सफलतापूर्वक इंस्टॉल हो गया है।
  6. जिस वेबपेज को आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं उसे ढूंढें और खोलें।
  7. यह फायरफॉक्स के ऊपरी-दाएँ कोने में एक स्पीच बबल आइकन है। इससे एक ड्रॉप-डाउन मेनू दिखाई देगा।
    • अगर आपको ट्रांसलेटर आइकन नहीं दिखता है, तो पहले विंडो में ऊपर दाएँ तरफ पर क्लिक करें। आपको ट्रांसलेटर आइकन ड्रॉप-डाउन मेनू में सबसे ऊपर दिखना चाहिए।
  8. पर क्लिक करें: यह विकल्प ड्रॉप-डाउन मेनू में है। आपका ट्रांसलेटड वेबपेज नए टैब में खुल जाएगा।
  9. निम्नलिखित चरणों से आप पेज के ट्रांसलेशन के लिए ट्रांसलेटर द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा को बदल सकते हैं:
    • ट्रांसलेटर आइकन पर राइट-क्लिक करें।
    • Options (change language) पर क्लिक करें।
    • web translation पर क्लिक करें।
    • "Select target language" ड्रॉप-डाउन बॉक्स पर क्लिक करें।
    • ड्रॉप-डाउन मेनू में एक भाषा चुनें।
    • पेज पर सबसे ऊपर save options पर क्लिक करें।
विधि 4
विधि 4 का 5:

माइक्रोसॉफ्ट एज (Edge) पर

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एज ऐप आइकन को क्लिक या डबल-क्लिक करें, जो नीले बैकग्राउंड पर सफ़ेद "e" या गहरे-नीले "e" जैसा दिखता है।
  2. Translator for Edge add-on page खोलें: यह एड-ऑन आपको आपके कंप्यूटर की डिफ़ॉल्ट भाषा के अलावा अन्य भाषा वाले पेज को आपकी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट करने देगा।
  3. पर क्लिक करें: आपको यह विकल्प पेज के बीच में दिखेगा। इससे माइक्रोसॉफ्ट स्टोर ऐप खुल जाता है।
  4. वह विंडो की दाईं तरफ एक नीला बटन है। एज के लिए ट्रांसलेटर इंस्टॉल होना शुरू हो जाएगा।
    • इस एड-ऑन को इंस्टॉल होने में कुछ मिनट लग सकते हैं।
  5. यह नीला बटन आपको एज में दिखाई देगा। इससे एज के लिए ट्रांसलेटर का इंस्टालेशन पूरा हो जाता है।
  6. जिसे आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं, उस वेबपेज को खोलें।
    • ध्यान रखें कि यह वेबपेज आपके कंप्यूटर की डिफ़ॉल्ट भाषा से अलग भाषा में होना चाहिए।
  7. आपको यह ड्रॉप-डाउन मेनू विंडो में ऊपर दाएँ तरफ दिखना चाहिए।
    • आप एड्रेस बार की दाईं तरफ दिखने वाले एज ट्रांसलेटर आइकन को भी क्लिक कर सकते हैं।
  8. ड्रॉप-डाउन मेनू में करंट "Translate To" भाषा पर क्लिक करें, फिर आने वाले ड्रॉप-डाउन मेनू में उस भाषा पर क्लिक करें, जिसमें आप वेबपेज को ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
  9. पर क्लिक करें: वह ड्रॉप-डाउन मेनू में सबसे नीचे है। इससे पेज आपकी चुनी भाषा में रिलोड हो जाता है।
विधि 5
विधि 5 का 5:

सफारी पर

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सफारी ऐप आइकन पर क्लिक करें, जो स्क्रीन पर नीचे आपके मैक डॉक में एक नीले कम्पास जैसा दिखता है।
  2. Translate extension for Safari खोलें: यह एक्सटेंशन आपको पूरे वेबपेज को ट्रांसलेट करने देता है।
  3. पर क्लिक करें: वह एक्सटेंशन आइकन की दाईं तरफ है। इससे सफारी में एक्सटेंशन इंस्टॉल हो जाएगा।
  4. जिस वेबपेज को आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं उस पर जाएँ: जिस वेबपेज को आप किसी अन्य भाषा में ट्रांसलेट करना चाहते हैं, उसको ढूंढें और खोलें।
  5. एक ड्रॉप-डाउन मेनू दिखाई देगा।
    • आपके मैक के आधार पर आपको खाली जगह सेलेक्ट करते समय Control दबाए रहने की जरुरत पड़ सकती है।
  6. पर क्लिक करें: वह ड्रॉप-डाउन मेनू में है। इससे एड्रेस बार के नीचे विंडो में सबसे ऊपर एक टूलबार खुल जाता है।
  7. दिखाई देने वाले टूलबार में "Language" ड्रॉप-डाउन बॉक्स पर क्लिक करें, फिर ट्रांसलेट किए वेबपेज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा को चुनें।
  8. वह टूलबार में सबसे नीचे हैं। इससे आपका वेबपेज आपकी चुनी भाषा में रिलोड हो जाएगा। [१]

सलाह

  • अगर आपके वेबपेज का कंटेंट आपके कंप्यूटर की डिफ़ॉल्ट भाषा से अलग है, तो आपका ब्राउज़र उसे एडजस्ट कर लेगा।

चेतावनी

  • ट्रांसलेशन हमेशा सही नहीं होता है। असाइनमेंट या अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के लिए वेब ब्राउज़र ट्रांसलेशन के उपयोग से बचें।
  • सभी वेबपेज ट्रांसलेशन सपोर्ट नहीं करते हैं।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,३८८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?