आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

शार्क विरले ही इंसानों पर आक्रमण करती हैं, लेकिन जब करती हैं तो परिणामस्वरुप गहरे या प्राणनाशक घाव हो सकते हैं। वैज्ञानिक इस बात को प्रमाणिक नही मानते हैं कि शार्क कभी इंसानों को खाने के लिए उनपर आक्रमण करती हैं। इसकी बजाय वे इंसानों को इसलिए काटती हैं क्योंकि वे ये जानना चाहती हैं कि हम किस प्रवृति के प्राणी हैं। एक तरह से यह वैसा ही है जैसे कुत्ते नए दोस्तों को सूंघ कर उनके विषय में जानने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसकी तुलना में शार्क का व्यवहार निश्चित रूप से ज्यादा भयंकर है। शार्क के निवास स्थान से दूर रहना अपनेआप को शार्क के आक्रमण से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है, लेकिन कभी आप घूमते-घामते गलती से शार्क से भरे हुए जलीय स्रोत में चले जाएँ तो आपके दिमाग में अपने बचाव का उपाय पहले से होना चाहिए।

विधि 1
विधि 1 का 3:

रक्षात्मक मुद्रा बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. 1
    शार्क से अपना ध्यान ना हटायें: शार्क अलग-अलग तरीकों से आक्रमण कर सकती हैं। कभी-कभी वे तैरते हुए सीधे ऊपर की तरफ जा कर आक्रमण करती हैं, कभी-कभी वे झपटने से पहले कुछ देर तक एक सर्किल में घूमती रहती हैं, और कभी-कभी वे चोरी-छिपे आपको चौंकाती हुई पीछे से भी आक्रमण कर देती हैं। शार्क के आक्रमण से बचाव करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप यह ध्यान रखें कि शार्क कहाँ पर है। अगर आप भागने के उपाय सोंच रहे हों तब भी सावधान रहें और शार्क की गतिविधियों पर नजर रखें। [१]
  2. जब आप पहली बार शार्क को देखेंगे तो इस बात की पूरी सम्भावना है कि वो आपको परेशान किये बिना तैर के दूर निकल जाएगी। आप तैरने में शार्क को पछाड़ नही सकते हैं, इसलिए तेजी से तैर के अपनेआप को बचा लेना शायद आपके लिए संभव नही हो सके। ये सिर्फ तभी संभव है अगर आप पहले से ही किनारे के बहुत पास हों। आपको मुसीबत के समय में तेजी से सोंचने की जरुरत पड़ेगी, और लगातार अवस्था का आकलन करते हुए आपको ये समझना होगा कि आप कैसे अपनेआप को सुरक्षित कर सकते हैं।
    • धीरे-धीरे किनारे की तरफ या किसी नाव की तरफ बढ़ते रहें। तैरते समय अपनी बाँहों को जोर से ना फेंकें, ना ही जोर से पैर फेंकें या छपाक की आवाज करें।
    • शार्क का रास्ता ना रोकें। अगर आप खुले समुद्र और शार्क के बीचोंबीच आ जाएँ तो दूसरे रास्ते हट जाएँ। [२]
    • जब आप घूम रहे हों तो शार्क की तरफ अपनी पीठ ना करें क्योंकि ये जरूरी है कि आप हर समय शार्क की गतिविधियों पर नजर रखें।
  3. अगर आप फ़ौरन पानी से बाहर नही आ सकें तो कम-से-कम अपनेआप को ऐसी स्थिति में रखने की कोशिश करें कि शार्क के आक्रमण कर सकने के पथों पर आप ना आ जाएँ। अगर आप कम पानी में हों तो अपने पैर जमीन पर टिका के रखें। किसी चट्टान, पत्थरों के ढेर, या चट्टान के ऊपर उठे हुए अंश - इस प्रकार के ठोस अवरोध के सहारे अपनेआप को टिका के रखें ताकि शार्क आपके इर्दगिर्द घूम कर पीछे से आक्रमण ना कर सके। इस तरह से आपको सिर्फ आगे से होने वाले आक्रमणों से अपनेआप को बचाना होगा।
    • अगर आप किनारे के नजदीक गोता लगा रहे हों तो आपको सुरक्षा देने वाला अवरोध ढूंढने के लिए थोड़ा नीचे जाना पड़ेगा। समुद्र के निचले भाग में किसी मजबूत पत्थर या चट्टान को ढूंढें।
    • खुले सागर में किसी और तैराक के साथ-साथ तैरें या गोता लगायें ताकि आप सभी दिशाओं में नजर घुमाते हुए अपनेआप को शार्क के आक्रमण से बचा सकें।
विधि 2
विधि 2 का 3:

शार्क से लड़ें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपनेआप को मृत दिखाने का अभिनय करके आप किसी आक्रामक शार्क को रोक नही सकेंगे। आपके बचाव का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप शार्क के सामने अपनेआप को एक ताकतवर, अडिग प्रतिस्पर्धी के रूप में पेश करें। सामान्यत: अगर शार्क के गलफड़ों, थूथन, या आँखों पर जोरदार प्रहार हो तो वह पीछे हट जाती है। [३] वास्तव में सिर्फ यही शार्क के शरीर के वो हिस्से हैं जिनपर वार करने से शार्क पर कुछ असर होता है।
  2. 2
    अगर शार्क जिद पर अड़ी रहे तो आप भी शार्क से लड़ते रहें: शार्क की आँखों, और गलफड़ों पर लगातार तेज, शशक्त प्रहार करते रहें। प्रहार करने से पहले उत्तेजित ना हों, क्योंकि उत्तेजित हो जाने से प्रहार करते समय अधिक शक्ति नही मिलती है। आप शार्क की आँखों और गलफड़ों पर नाखूनों से खरोंच भी सकते हैं। ऐसा तबतक करते रहें जबतक शार्क आपका पीछा छोड़ के दूर ना चली जाए। [४]
विधि 3
विधि 3 का 3:

भागकर मदद प्राप्त करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर शार्क तैर के दूर निकल जाए तो भी आप तबतक पूरी तरह सुरक्षित नही हैं जबतक आप पानी से बाहर ना निकल जाएँ। शार्क अस्थायी रूप से दूर जाकर फिर से आक्रमण करने के लिए वापस आ सकती हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके किनारे पर आने की या नाव पर वापस आने की कोशिश करें।
  2. अगर शार्क ने आपको काटा है तो जितनी जल्दी हो सके चिकित्सा की सुविधा प्राप्त करें। आपका काफी रक्त बह सकता है, और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको कहाँ पर काटा गया है। इसलिए रक्त के बहने को रोकने के लिए उचित उपाय शीघ्र करें। अगर आपको हलकी चोट लगी हो तो भी आपको जल्द से जल्द चिकित्सकीय परामर्श लेना और इलाज कराना जरूरी है। आप तबतक ज्यादा गतिविधियाँ ना करें जबतक कि आपको चिकित्सा सुविधा प्राप्त ना हो जाये नही तो आपका बहुत ज्यादा रक्त बह सकता है।

सलाह

  • हार ना मानें। जबतक आप लड़ते रहेंगे, इस बात की सम्भावना बनी रहेगी कि शार्क हार मानकर आपको छोड़कर कमजोर शिकार की खोज में निकल जाएगी।
  • शार्क से लड़ाई करते समय गहरी सांस लेते रहें। शार्क से अपना बचाव करने के लिए, और जल्दी से भागने और सुरक्षित आश्रय पाने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी।
  • अपने आस-पास की चीजों पर ध्यान रखें। शार्क अक्सर टीलों या तटों पर शिकार करती हैं। अगर आपको पानी से लगातार मछलियाँ बाहर उछलती हुई दिखें तो इसका मतलब है कि कोई शिकारी आसपास ही है जो शार्क हो सकती है।
  • इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपको तेजी से या अचानक हरकत नही करना चाहिए। ऐसा करने से शार्क आकर्षित हो सकती है क्योंकि शार्क आपके द्वारा की गयी हलचलों को महसूस कर सकती है।
  • चमकीले गहने या घड़ी ना पहनें। इससे शार्क आकर्षित होती है। इसकी बजाय गहरे और सादे रंगों का चयन करें।
  • समुद्र में शार्क का रास्ता ना काटें। ऐसा करना शार्क को धमकाने जैसा है जिससे शार्क उत्तेजित हो कर आक्रमण कर सकती है।
  • हमेशा शार्क पर नजर रखें। अपनेआप को मृत ना दिखाएँ क्योंकि आक्रामक शार्क फिर भी आपपर आक्रमण करेगी।
  • अगर आप पर जब आक्रमण हो तब आप एक समूह में हों तो एक सर्किल बनायें और सभी लोग अपनेआप को सर्किल में रहते हुए बचाएं। सर्किल में रहते हुए ही शार्क को किक करें या मुक्का मारकर प्रहार करें।
  • अगर आप गोताखोर हैं और कोई शार्क आपका पीछा कर रही हो तो आपके पास अपने बचाव के लिए कोई चाक़ू या नुकीली कील होनी चाहिए। लेकिन अगर शार्क आक्रमण करने का मौका ढूंढ रही हो तो आप अपने सुरक्षित आश्रय के पास रहें या पानी के अन्दर रहने पर ऐसी जगह पर रहें जहाँ से शार्क को आप देख सकें, और इसके बाद आप ऊपर जमीन पर जायें और फिर आप शार्क पर ध्यान देना छोड़ सकते हैं।
  • शांत रहें और बिना ज्यादा आवाज किये तैरते हुए किनारे तक या किसी ऐसे आधार तक पहुंचे जिसके सहारे आप बिना पानी में रहे टिक सकें और मदद के लिए किसी को पुकार सकें।
  • शार्क के आसपास रहते हुए कभी भी मृत होने का अभिनय ना करें। ऐसा करने से आप उन्हें एक मुफ्त के शिकार की तरह लगेंगे और वे आपपर आक्रमण कर सकती हैं जिससे आपके जीवित बचने की सम्भावना बहुत कम रह जाएगी।
  • शार्क अपने शिकार को पटकती हैं जिससे शिकार के टुकड़े-टुकड़े हो जाएँ, इसलिए जिस इंसान को शार्क काट रही हों वो अगर शार्क के गले से लिपट जाये (हाथों से गले के इर्दगिर्द घेरा बना के दबाव डालते हुए), तो काटते समय शार्क उस इंसान के जिस अंग को काट रही हो वहां से ज्यादा मांस नहीं काट सकेगी। ऐसा करने से कटे हुए हिस्से के शार्क के मुंह में अटकने की सम्भावना भी नही रहती क्योंकि शार्क के दांतों की संरचना शिकार को लॉक कर सकने के लिए अन्दर की तरफ झुकी हुई सी होती है।
  • अगर आप पानी के अन्दर जा रहे हैं तो गहरे रंग के कपड़े पहन के जाएँ।
  • पानी से ऊपर रहें।
  • अगर आपका रक्त बह रहा हो तो ना तो नाव ले कर जाएँ और ना ही तैरने के लिए जाएँ। ऐसा करने से आपपर शार्क का आक्रमण होने की सम्भावना बढ़ जाएगी। शार्क के नजदीक कभी ना जाएँ।
  • चाहे दिन का समय हो या रात का, अकेले ना तैरें। शार्क दिन में भी शिकार करती हैं।
  • घबराएँ नही।
  • आप ये कोशिश करें की खून के थक्के जम जाएँ जिससे कि कम उर्जा और रक्त नष्ट हो।
  • शार्क से बहुत ज्यादा ना डरें। सामान्यत: शार्क आपको चोट पहुँचाने की कोशिश नही करेंगी। अगर आपके आस-पास से कोई शार्क शांतिपूर्ण तरीके से तैर के जा रही हो तो उसपर आक्रमण करने की चेष्टा ना करें। ज्यादातर शार्क आपको कोई नुकसान पहुँचाने की कोशिश नही करेंगी।

चेतावनी

  • कभी भी शार्क को ना तो उकसायें ना ही अपनेआप को जानबूझकर ऐसी स्थिति में रखें जिसमे शार्क द्वारा आप पर आक्रमण किये जाने की सम्भावना बढती हो।

संबंधित लेखों

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,८३२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?