क्या आपका स्टाइलस खो गया है? क्या आप अपनी टैबलेट पर चित्रकारी करते समय और ऐक्यूरेट (accurate) होना चाहते हैं या दस्ताने पहन कर आप टच स्क्रीन पर ठीक से काम नहीं कर पाते? तब नए स्टाइलस पर पैसे बर्बाद करने की कोई ज़रूरत नहीं, जबकि आप सामान्य घरेलू सामान इस्तेमाल करके अपने लिए एक नया स्टाइलस बना सकते हों।
चरण
-
पता करिये कि आपकी डिवाइस किस प्रकार के स्क्रीन का इस्तेमाल करती है: टच स्क्रीन अनेक प्रकार के होते हैं और आपका घर का बना एक ही प्रकार का स्टाइलस उन सब पर काम नहीं कर पाएगा।
- आईफ़ोन, आईपैड, एण्ड्रोइड, किंडल, और ऐसे अनेक स्मार्टफ़ोन और टैबलेट होते हैं जिनमें कैपेसिटिव (capacitive) टच स्क्रीन होता है, जिसके लिए संपर्क को रजिस्टर करने के लिए विद्युत कंडक्टर (conductor) (जैसे कि मानव शरीर) की ज़रूरत पड़ती है।
- निन्तेंदों डीएस, 3डीज़, द नुक, और कुछ अन्य फ़ोनों और ई-रीडर्स में रेजिस्टिव (resistive) या इंफ्रा रेड (infrared) टच स्क्रीन इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनमें संपर्क रजिस्टर करने के लिए केवल दबाव की ज़रूरत पड़ती है। कामचलाऊ स्टाइलस बनाने के लिए आप कुछ भी इस्तेमाल कर सकते हैं - बस यह ध्यान रखिएगा कि आपके स्क्रीन पर खरोंच न पड़े।
-
अगर आपको यकीनन पता न हो, तब अपने स्क्रीन का टेस्ट करिए: स्क्रीन को किसी पेन के ढक्कन की नोक से छूइए। अगर आपकी डिवाइस में कोई प्रतिक्रिया होती है, तब उसमें रेजिस्टिव या इंफ्रारेड टच स्क्रीन है। अगर कुछ नहीं होता है, तब स्क्रीन इनऐक्टिव (inactive) है।
-
सामग्री जुटाइए: एक साफ़-सुथरा डिश स्पंज (बर्तन साफ़ करने वाला पैड नहीं) और एक ऐसा बॉलपॉइंट पेन लीजिये जिसकी नोक अलग की जा सके।
- सबसे अच्छा तो होगा कि आप कोई ऐसा प्लास्टिक का सस्ता सा पेन ले लें, जिसकी इंक निकाल कर आप प्लास्टिक की नोक आसानी से निकाल सकें।
- पेन पारदर्शक हो जिसमें दिख सके कि आप क्या कर रहे हैं, इसका इस्तेमाल करने से आसानी होगी।
-
लगभग पेन की चौड़ाई का एक स्पंज का टुकड़ा काट लीजिये: ऐसा करने के लिए या तो आप स्पंज के बग़ल में पेन को रख कर मार्कर से निशान लगा कर नाप लीजिये, या बस देख कर अंदाज़ कर लीजिये।
-
अगर स्पंज किसी ओर रगड़ने के लिए एब्रेसिव (abrasive) हो (जैसे कि स्कॉच-ब्राइट में होता है), तब या तो उसे काट कर या नोच कर निकाल दीजिये: किसी भी एब्रेसिव चीज़ से आपके स्क्रीन पर खरोंच पड़ सकती है और वह ख़राब हो सकता है। आपको वास्तविक स्पंज वाला हिस्सा ही चाहिए होगा।
-
स्पंज को धो कर सुखा लीजिये: कुछ स्पंजों में पहले से ही साबुन लगा होता है, इसलिए सुरक्षित रहने के लिए उसे गर्म पानी से धो कर निचोड़ लीजिये। निचोड़ कर सारा पानी निकाल दीजिये और स्पंज को सूखने दीजिये।
-
पेन की प्लास्टिक की नोक और उसके अंदर का सब कुछ – बॉलपॉइंट नोक, इंक की थैली, तथा यदि वह क्लिक वाला पेन हो तो उसकी स्प्रिंग निकाल दीजिये: आपके पास केवल पेन का खाली आधार रह जाना चाहिए।
- नोक तो आप हाथ से खींच कर भी निकाल सकते हैं। अगर कठिनाई हो तो नीडल-नोज़ (needle-nose) प्लास से खींच कर देखिये।
-
स्पंज को पेन में डालिए: स्पंज को उँगलियों से दबा कर पेन के आधार की ओर से पेन में घुसा दीजिये।
-
लगभग 1/4-1/8 इंच स्पंज पेन से बाहर रहने दीजिये: अपनी ऊँगलियों का इस्तेमाल करके स्पंज के फ़ाइबर्स को अलग-अलग करके फैला लीजिये।
-
अपने स्टाइलस से काम करने के लिए उसकी नोक के करीब से उसे पकड़िए: आपकी उँगलियों को पेन के उस हिस्से से छूता रहना चाहिए जो स्पंज के संपर्क में आता है। अगर आप पेन के खाली हिस्से की ओर से पकड़ेंगे, तब स्पंज से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक करेंट नहीं पास (pass) और टच स्क्रीन स्टाइलस के टच को रजिस्टर नहीं करेगा।
-
सामग्री जुटाइए: आपको लगभग एक फ़ुट अल्युमिनियम फॉयल, किसी भी प्रकार के टेप, और एक बिना नोकीली की हुई पेंसिल की ज़रूरत पड़ेगी। आपको शायद अपनी पेंसिल को छीलने के लिए एक तेज़ धार वाले चाकू की भी आवश्यकता हो सकती है। [१] X रिसर्च सोर्स
- अगर आपके पास पेंसिल न हो तो आप उसकी जगह कोई पेन, चौप स्टिक, डोवेल या पेन के आकार की किसी भी चीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेंसिलें या लकड़ी की बनी कोई भी वस्तु बढ़िया काम कर सकती है, वैसे, आप शायद अपने स्टाइलस को काट कर उसकी नोक को कोणीय बनाना चाहेंगे।
-
पेंसिल के टिप को सीधे चौड़े कोण में काटने के लिए आपको एक तेज़ धार वाले चाकू की आवश्यकता होगी: [२] X रिसर्च सोर्स आपको पेंसिल को नोक को ऐसे नहीं तेज़ करना है जैसे कि आप उससे लिखने जा रहे हों। कोणीय टिप का सर्फ़ेस एरिया कम से कम चार मिलीमीटर, अर्थात इरेज़र या आपकी उंगली के नोक के बराबर की चौड़ाई का होना चाहिए। अनेक कैपिसिटिव टच स्क्रीन उससे छोटी किसी चीज़ के टच को स्वीकार ही नहीं करेंगे। [३] X रिसर्च सोर्स
- स्टाइलस इस चरण के बिना भी काम करेगा, मगर आपको इसे सीधे ऊपर और नीचे से पकड़ना होगा। इससे, इसको पकड़ना और भी आसान हो जाएगा।
- चाकू का इस्तेमाल करते समय सदैव सावधान रहिए – याद रखिए कि हमेशा शरीर से दूसरी दिशा में काटिए। कभी भी चाकू को अपनी ओर मत आने दीजिए।
-
पूरी पेंसिल को अल्युमिनियम फॉयल की दो परतों में लपेटिए: अल्युमिनियम फॉयल को नोक पर सफ़ाई से लपेटिए।
- अगर आप पेन का इस्तेमाल कर रहे हों तब लपेटते समय कैप लगी रहने दीजिये। [४] X रिसर्च सोर्स
-
अपनी पेंसिल की कोणीय नोक पर अल्युमिनियम को स्मूथ (Smooth) कर लीजिये: नोक स्मूथ और चपटी होनी चाहिए। आप नहीं चाहेंगे कि वहाँ पर कोई झुर्रियां या उभार हों। [५] X रिसर्च सोर्स
- अगर आपकी नोक चपटी नहीं होगी तब आपका स्टाइलस काम नहीं करेगा।
-
-
स्टाइलस की नोक पर टेप लपेट दीजिये: इससे आपका स्क्रीन अल्युमिनियम की खरोंचों से बच जाएगा। [७] X रिसर्च सोर्स
-
अपने स्टाइलस का इस्तेमाल करके देखिये कि क्या वह काम करता है: अगर वह काम न कर रहा हो, तब नोक को और अधिक चपटा करने का प्रयास करिए। याद रखिएगा कि आप चाहते हैं कि आपकी नोक कम से कम इरेज़र के आकार की हो अन्यथा टच स्क्रीन उसे पहचानेगा नहीं। [८] X रिसर्च सोर्स
विधि 4
विधि 4 का 4:
लकड़ी के चौपस्टिक से स्टाइलस बनाना (रेजिस्टिव या इंफ्रारेड स्क्रीन)
-
सामग्री जुटाइए: आपको एक चौपस्टिक, रेगमाल, और लकड़ी को नोकीला बनाने के लिए किसी चीज़ की ज़रूरत पड़ेगी। वैसे तो हाथ वाले पेंसिल-शार्पनर से करना सबसे आसान होगा, परंतु यदि आपके पास पेंसिल शार्पनर न भी हो तो आप एक तेज़ धार वाले चाकू से भी लकड़ी छील कर नोकीली कर सकते हैं।
- कोशिश करिए कि आप विद्युतीय पेंसिल शार्पनर न इस्तेमाल करें – वह टूट सकता है।
-
चौपस्टिक की नोक को पेंसिल शार्पनर से और अधिक नोकीला करिए (वह नोकीला हिस्सा जो भोजन को छूता है): मगर उसको पेंसिल की नोक जितना तीखा मत करिए – आप चाहेंगे कि वह ब्लंट (blunt) पेंसिल की नोक की तरह दिखे।
-
रेगमाल से नोक को स्मूथ कर लीजिये: तीखी नोक से टच स्क्रीन को (या आपको) नुकसान पहुँच सकता है। नोक को रेगमाल से घिस कर उसे ब्लंट बना लीजिये। जब आप उसे अपनी खाल पर लगा कर दबाएँ, तब उसके गड़ने से दर्द नहीं होना चाहिए।
- चौपस्टिक को भी रेगमाल से घिस लीजिये ताकि उसमें भी कोई स्प्लिंटर्स (splinters) न रह जाएँ।
-
अपने स्टाइलस को वाशी (Washi) टेप या पेंट से ढक दीजिये: टेप की कुछ परतों को स्टाइलस पर लपेट देने से उसको पकड़ना और आसान हो जाएगा।
- याद रखिए: यह स्टाइलस आईफ़ोन, एण्ड्रोइड, किंडल, फ़ायर या किसी भी कैपेसिटिव स्क्रीन वाली डिवाइस पर काम नहीं करेगा।
चेतावनी
- चाकू इस्तेमाल करते समय सावधान रहिएगा। काटते या छीलते समय चाकू को शरीर से दूर की ओर ले जायेगा – उसे अपनी ओर मत लाइएगा!
चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी
स्पंज से स्टाइलस बनाना
- साफ़ स्पंज
- निकाली जा सकने वाली नोक
- कैंची
अल्युमिनियम फॉयल से स्टाइलस बनाना
- अल्युमिनियम फॉयल
- टेप (स्कॉच, डक्ट आदि)
- बिना नोक वाली पेंसिल
- तेज़ धार वाला चाकू (वैकल्पिक)
चौपस्टिक से स्टाइलस बनाना
- चौपस्टिक
- तेज़ धार वाला चाकू या हाथ से चलाने वाला पेंसिल शार्पनर (विद्युत नहीं)
- रेगमाल
- वाशी टेप, सजावट के लिए पेंट, या मार्कर (markers)
रेफरेन्स
- ↑ http://jaxov.com/2012/04/build-ipad-stylus-using-aluminium-foil-pencil-tutorial/
- ↑ http://jaxov.com/2012/04/build-ipad-stylus-using-aluminium-foil-pencil-tutorial/
- ↑ http://www.nytimes.com/2012/08/02/technology/personaltech/on-touch-screens-rest-your-finger-by-using-a-stylus-state-of-the-art.html?_r=0
- ↑ http://jaxov.com/2012/04/build-ipad-stylus-using-aluminium-foil-pencil-tutorial/
- ↑ http://jaxov.com/2012/04/build-ipad-stylus-using-aluminium-foil-pencil-tutorial/
- ↑ http://jaxov.com/2012/04/build-ipad-stylus-using-aluminium-foil-pencil-tutorial/
- ↑ http://jaxov.com/2012/04/build-ipad-stylus-using-aluminium-foil-pencil-tutorial/
- ↑ http://jaxov.com/2012/04/build-ipad-stylus-using-aluminium-foil-pencil-tutorial/