आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

सपने में जब शरीर में ऑर्गेज्म होता है तब स्वप्नदोष भी होता है लेकिन यह कामोत्तेजक सोच-विचार से सम्बंधित नहीं है | स्वप्नदोष होने के बाद शर्मिंदगी होती है लेकिन वास्तव में यह काफी नार्मल है और किशोरावस्था और आरंभिक युवावस्था का एक हेल्दी पार्ट है | किशोरावस्था की शुरुआत से युवावस्था तक दोनों ही सेक्स के लोगों में वेटड्रीम या स्वप्नदोष होना आम बात है | [१] हालाँकि, ये समस्या हर को होती है इसलिए अगर आप इसे रोकना चाहते हैं तो यह बात जायज़ भी है | आप अपनी आदतों में बदलाव लाकर और नेचुरल रेमेडीज का इस्तेमाल करके स्वप्नदोष को रोक सकते हैं | साथ ही, ऐसे कई तरीके भी हैं जिनसे वेटड्रीम या स्वप्नदोष की समस्या को रोका जा सकता है |

विधि 1
विधि 1 का 3:

अपनी आदतें बदलें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. स्वप्नदोष होने के चांसेस कम करने के लिए पेट के बल सोना बंद करें: पेट के बल सोने से स्वप्नदोष ज्यादा आने की सम्भावना होती है | इसलिए करवट लेकर या पीठ के बल सोयें जिससे इस परेशानी से बचा जा सके | अपने पेट पर एक एक्स्ट्रा कम्बल या तकिया लगाने से भी रात में सोते समय पलटने से बचा जा सकता है | [२]
    • सोते समय पलटने में कोई बुराई नहीं ही इसलिए अगर आप सुबह पेट के बल सोते हुए मिलें तो घबराएं नहीं: आपका शरीर इस तरीके से आरामदायक रूप से सो सकता है |

    टिप: कुछ लोग करवट लेकर सोने की सलाह देते हैं लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इससे कोई मदद मिलेगी

  2. सोने से पहले थोडा विश्राम करें जिससे आपको स्ट्रेस फील न हो: स्ट्रेस का सीधा सम्बन्ध स्वप्नदोष से है, हालाँकि यह बात हर केस में लागू नहीं होती | सोने से तुरंत पहले स्ट्रेस मैनेज करने और रिलैक्स होने से स्वप्नदोष को रोका जा सकता है | सोने से कम से कम एक घंटे पहले से शरीर और दिमाग को शांत करने के लिए थोडा समय बिताएं | [३]
    • 10 से 15 मिनट मैडिटेशन करें | आप सरल रूप में अपनी साँसों पर फोकस कर सकते हैं या किसी से मैडिटेशन सीख सकते हैं |
    • किसी डायरी में अपने विचार लिखें |
    • किताब पढ़ें |
    • योग करें |
  3. पुराने स्पर्म को रिलीज़ करने की शारीरिक जरूरत के लिए रेगुलरली हस्तमैथुन करें: हालाँकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि इससे स्वप्नदोष रुक जायेंगे | टेस्टिकल्स (वृष्ण) में सीमेन बनता रहता है और अंततः वापस शरीर में अवशोषित होता जाता है | इसका मतलब है कि जब शरीर को पुराने स्पर्म रिलीज़ करने की जरूरत होती है तब स्वप्नदोष हो सकता है | हस्तमैथुन करने से उस तरल को बाहर निकाला जा सकता है जिससे स्वप्नदोष होने की सम्भावना कम हो सकती है | [४]
    • सोने से तुरंत पहले हस्तमैथुन करने से स्वप्नदोष होने की सम्भावना कम हो जाती है |
    • हस्तमैथुन पूरी तरह से सामान्य है इसलिए इसके बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं है |
    • अगर हस्तमैथुन करने पर भी आपको नियमित रूप से स्वप्नदोष होता रहता है तो यह तरीका आप पर काम नहीं करेगा |
  4. अगर आप सेक्सुअली एक्टिव हैं तो एक हेल्दी रिलेशनशिप बनायें: अपने पार्टनर से हेल्दी और ओपन रिलेशनशिप मेन्टेन रखने के बारे में बात करें जिससे आप दोनों ही संतुष्ट रहें | अपने पार्टनर से सेफ सेक्स के बारे में बात करें जो आप दोनों के लिए सुरक्षित हो | हालाँकि हर किसी में सेक्स से स्वप्नदोष को नहीं रोका जा सकता लेकिन इसके होने की सम्भावना को कम किया जा सकता है | [५]
    • स्वप्नदोष आमतौर पर कामोत्तेजक नहीं होते इसलिए सेक्सुअल रिलीज़ से को मदद नहीं मिलती | हस्तमैथुन के समान ही अपने पहले से बने हुए सीमेन को निकालने से उस संभावना को कम किया जा सकता हा जिससे स्वप्नदोष हो सकता है |
  5. अगर स्वप्नदोष के कारण परेशानी हो रही हो तो किसी काउंसलर से सलाह लें: हालाँकि स्वप्नदोष से घबराना नहीं चाहिए, अगर इसके कारण आप अपसेट या कन्फ्यूज़ हैं तो भी घबराने की कोई बात नहीं | अगर आप किसी काउंसलर से मिलेंगे तो वो आपके दिमाग में चल रही सभी दुविधाओं का हल दे सकता है | वे आपको अपनी फीलिंग्स को समझाने में मदद कर सकते हैं और इनसे निपटने के लिए स्ट्रेटेजीज का इस्तेमाल कर सकते हैं | वे उस कारण पर भी काम करेंगे जो आपको स्वप्नदोष के बारे में परेशान करता रहता है | [६]
    • ऑनलाइन काउंसलर खोजें या डॉक्टर से रेफरल लें |
    • अगर आपके पास मेडिकल इंश्योरेंस है तो किसी काउंसलर से मिलें |

    वेरिएशन: अगर आपके मन में अपने शरीर में हो रहे बदलावों के बारे में कुछ सवाल है तो प्राइमरी डॉक्टर आपको यह समझाने में मदद कर सकते हैं कि आपके साथ क्या हो रहा है

विधि 2
विधि 2 का 3:

नेचुरल होम रेमेडीज का इस्तेमाल करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपनी बॉडी को रिलैक्स करने के लिए सेज टी (sage tea) पियें: आयुर्वेदिक डाइट के रूप में सेज टी को एक ऐसी नाईट टाइम ड्रिंक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है जो बेहतर नींद और रिलैक्सेशन देती है | रिलैक्स होने के लिए, सेज टी उन संभावनाओं को कम कर देती है जिनके कारण स्वप्नदोष हो सकता है | हालंकि, इस टी की प्रभावशीलता के कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है और इसका सभी लोगों पर एक जैसा प्रभाव भी नहीं होगा | | [७]
    • इस चाय को बनाने के लिए, एक पॉट में पानी भरकर बुलबुले आने तक उबालें | अब इसे सेज टी के बैग पर उड़ेल दें और 2 से 3 मिनट तक भाप लगने दें |
  2. जननांगों में ब्लड फ्लो को कम करने के लिए सोने से पहले 2 से 3 लहसुन चबाएं: लहसुन में एलिसिन पाया जाता है जो जननांगों में होने वाले ब्लड फ्लो को कम करने में मदद करता है | इससे इरेक्शन को रोकने में मदद मिलती है जिससे स्वप्नदोष नहीं हो पता | हालाँकि इसके काम करने की कोई गारंटी नहीं है | इसे आजमाने के लिए, सोने से पहले 2 से 3 लहसुन खाएं | [८]
    • लहसुन का टेस्ट बहुत स्ट्रोंग होता है, विशेषरूप से अगर आप इसे कच्चा खा रहे हैं तो | अगर आपको लहसुन का स्वाद पसंद नहीं है तो ये ऑप्शन आपके लिए अच्छा नहीं होगा |
  3. एक चम्मच हनी में बराबर मात्रा में मैथी और सेलेरी का मिश्रण मिलाएं: लगभग आधा कप (120 मिलीलीटर) मैथी के जूस में आधा कप (120 मिलीलीटर) सेलेरी जूस मिलाएं | अब इसमे स्वाद के लिए एक चम्मच शहद मिलाएं | इस मिक्सचर को सोने से पहले शाम को पियें | इससे बॉडी ठंडी रहेगी लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि स्वप्नदोष को रोका जा सकेगा | [९]
    • ऐसा माना जाता है कि इस ड्रिंक से प्रजनन तंत्र को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है |
  4. सोने से पहले शरीर को रिलैक्स करने के लिए एसेंशियल ऑइल के साथ गर्म पानी से स्नान करें: गर्म पानी से भरे टब में बैठें और उसमे कुछ बूँद रिलैक्सिंग एसेंशियल ऑइल मिला लें | इसके लिए पेपरमिंट, लैवेंडर, चन्दन या रोज़ ऑइल बेहतर ऑप्शन होते हैं | खुद को रिलैक्स अनुभव कराने के लिए गर्म पानी में कम से कम 20 से 30 मिनट तक बैठे रहें | [१०]
    • Rरिलैक्स होने से स्वप्नदोष होम की सम्भावना कम हो सकती है | हालाँकि, इसकी कोई गारंटी नहीं है कि यह तरीका सभी पर काम करे |
विधि 3
विधि 3 का 3:

स्वप्नदोष का सामना करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने बेड के पास एक टॉवल या कोई कपडा रखें जिसे आप सुबह जागने पर इस्तेमाल कर सकें: जब स्वप्नदोष हो तो टॉवल या कपडे से तुरंत साफ़ कर लें जिससे किसी को इसकी खबर न लगे | इनके इस्तेमाल के बाद, नियमित रूप से टॉवल या कपडे धोएं | अपनी टॉवल या कपडे को रिप्लेस करना न भूलें | [११]
    • उदाहरण के लिए, अपन नाईटस्टैंड में एक टॉवल रखें |
    • अधिकतर लोगों को अपनी लाइफ में कम से कम एक बार स्वप्नदोष जरुर होता है | अगर आप अपनी फैमिली या दोस्तों से एक परेशानी को शेयर कर सकते हैं तो अपने पास टॉवल रखने के कारण को छुपाने की कोई जरूरत नहीं है |
  2. अगर आप अपने घर से बाहर कहीं और सोने जाएँ तो चेंज करने के लिए अपने साथ अंडरवियर जरुर ले जाएँ: किसी और के घर पर सोते समय स्वप्नदोष के बारे में चिंता करना बहुत ही सामान्य है | ऐसा भी हो सकता है कि आपका दोस्त भी इसी स्थिति से गुज़र रहा हो | ऐसी कंडीशन में अपने साथ एक एक्स्ट्रा अंडरवियर जरुर रखें | इस प्रकार जरूरत होने पर आप तुरंत चेंज कर सकते हैं | [१२]
    • अगर आप रात में अपने दांतों को ब्रश करके सोते हैं तो अपना बैग रेस्टरूम में ही रखा छोड़ें जिससे आपको जब भी जरूरत हो, तब आसानी से अपने अंडरवियर ले सकें |
  3. अपनी बेडशीट को साफ़ रखने के लिए पजामा बॉटम्स पहनें: मोटे कपडे के पजामे काफी तरल सोख सकते है इसलिए बेडशीट ज्यादा गीली नहीं हो पाती | इससे सुबह बेडशीट पर बड़े स्पॉट नहीं बन पाते | सोने से पहले हमेशा पजामा ही पहनें | अगर आपको स्वप्नदोष की समस्या है तो इन्हें फिर से पहनने से पहले धो लें | [१३]
    • ऐसे पजामे चुनें जिनमे क्रोच के ऊपर बटन हों जिससे कोई गैप खुला न रहे | अगर कोई भी गैप होगा तो पजामा सीमेन (semen) नहीं सोख पाता |
  4. अगर आपकी बेडशीट चिपचिपी हो जाती है तो अपने पास एक एक्स्ट्रा बेडशीट सेट जरुर रखें: स्वप्नदोष होने पर बेडशीट गीली और चिपचिपी होना सामान्य बात है | जब भी ऐसा हो तो बेडशीट को धोना ही बेहतर होता है | अपनी गन्दी बेडशीट को एक साफ़ बेडशीट से रिप्लेस करें | [१४]
    • अपने पेरेंट्स से बेडशीट साफ़ करना या वाशिंग मशीन चलाना सीखें |

सलाह

  • स्वप्नदोष गलत सोच, किसी आत्मा के अटैक या व्यक्तिगत कमजोरी के कारण नहीं होता | यह एक सामान्य शारीरिक क्रिया है |
  • स्वप्नदोष का सामान्य कारण होते हैं- हार्मोन्स, जो किशोरावस्था के दौरान अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देते हैं |
  • हालाँकि वेट ड्रीमर अधिकतर पूर्व-किशोरावस्था और किशोरावस्था में ही देखे जाते हैं लेकिन वयस्क होने तक यह परेशानी बने रहना सामान्य बात है | [१५]
  • वेर ड्रीमर स्वस्थ होते हैं क्योंकि इसमें उनके शरीर से पुराने स्पर्म बाहर निकल जाते हैं | [१६]
  • स्वप्नदोष अनैक्षिक होता है इसलिए ये किसी ख़ास वज़ह से नहीं होते | [१७]
  • लगभग 80% से भी ज्यादा पुरुष अपनी पूरी लाइफ में कम से कम एक बार स्वप्नदोष जरुर अनुभव करते हैं | [१८]

चेतावनी

  • स्वप्नदोष किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या का संकेत नहीं है और इन्हें बंद करने का कोई मेडिकल रीज़न भी नही है | [१९]

संबंधित लेखों

सेक्स की इच्छाओं पर काबू पाएँ (Control Sexual Urges)
एक कंडोम का प्रयोग करें
कैसे पता करें कि गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की है या लड़का?
जल्दी सिक्स पैक एब्स प्राप्त करें
कड़े मल को सॉफ्ट बनाएं
सेक्स की अवधी बढ़ाएं (Kaise Sex ka Samay Badhaye)
अपने मन पर काबू पायें (Control Your Mind)
किसी को अपनी आँखों से हिप्नोटाईज (सम्मोहित) करें (Hypnotize Kaise Kare, Kaise Kisi ko Apne Bas Me Kare)
अल्ट्रासाउंड पिक्चर पढ़ें (Read an Ultrasound Picture)
काम वासना पर विजय पायें
वीर्य की मात्रा बढ़ाएँ (Sperm, Shukranu ki sankhya badhayen)
सेक्स के बारे में सोचना बंद करें (Stop Thinking About Sex)
उत्तेजित लिंग (इरेक्शन) को शांत करें
महिला कंडोम का इस्तेमाल करें

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १८,५५३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?