आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

किसी ऐसे लड़के से बातचीत शुरू करना जिसे आप पसंद करते हैं थोड़ा परेशान करने वाला ख्याल हो सकता है | आपको ये चिंता हो सकती है की आप कैसी लग रही हैं, आपकी बातें आकर्षक हैं या नहीं, और उसकी रूचि आपकी तरफ जागृत हो रही है की नहीं | ऑय कांटेक्ट बना कर और उससे बात करके आप अपनी रूचि तो उस पर ज़ाहिर कर ही सकती हैं | बात करते समय खुद पर भरोसा रखते हुए अपने असली व्यक्तित्व को उसके सामने पेश करना उपयुक्त रहता है |

विधि 1
विधि 1 का 3:

अच्छा दिखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. हर व्यक्ति के पास कुछ ऐसे कपड़े होते हैं जो उसके रूप में चार चाँद लगा देते हैं; ये वो कपड़े है जिनको पहन कर आप खुश और सबसे अलग दिखते हैं | जब भी आप उस लड़के से बात करने के लिए जाएँ इनमें से एक कोई ड्रेस पहनें | अगर उसकी नज़र आप पर से हट नहीं रही है, सम्भावना है की वह भी आपकी तरफ आकर्षित हो रहा है | [१]
  2. अगर आपकी पहली पसंद प्रौम वाली ड्रेस है- तो अपनी दूसरी पसंद को चुनें | मौके के मुताबिक कपड़े चुनें | अगर आप कोई भड़कीली ड्रेस पहनेंगे तो उसका ध्यान बंटा हुआ रहेगा |
  3. अगर आपका पसंदीदा ड्रेस छोटा हो गया है, तो कोई बात नहीं | जाकर नयी ड्रेस खरीद लें, या अपनी अलमारी से कोई दूसरी ड्रेस चुन लें | आपको सुन्दर दिखना है लेकिन इसका मतलब ये नहीं की आप अपने को किसी असुविधा में डालें | ऐसा करने से जब आप उससे बात कर रही होंगी आप अपने कपड़ों को ठीक करने में व्यस्त नहीं दिखेंगी; क्योंकि अगर आप परेशान दिखेंगी तो वो भी चिंताग्रस्त हो सकता है |
विधि 2
विधि 2 का 3:

उससे बात करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. उसकी बातचीत में रूचि बनाये रखने के लिए ऐसे सवाल पूछें जिनका जवाब उसे देना होगा | ऐसी किसी भी चीज़ पर बात करें जो आपको पसंद है | इससे ना सिर्फ वो आपसे बात करेगा बल्कि अपनी कुछ रुचियाँ भी आपसे बांटेगा | अगर बातचीत के दौरान कुछ देर तक कहने को कुछ भी नहीं तो शुरू करने से पहले ऐसी कुछ सवालों को मन में पहले से रखें |
    • "पिछले हफ्ते जो गेम हुआ था उसके बारे में तुम क्या सोचते हो?"
    • "इस वीकेंड तुम्हारा क्या करने का विचार है?"
    • "उस मूवी के एंड के बारे में तुम क्या सोचते हो?"
  2. वो जो कह रहा है उस पर ध्यान दें | उनके व्यक्तित्व से जुड़ी हर बात में अपनी रूचि दिखाएं | अगर आप ऐसी कोई बात शुरू करते हैं जो उसके पसंद की है, तो ये लाज़मी है की वो उसके बारे में- आपसे-ज़्यादा बात करना चाहेगा | लेकिन ऐसी किसी चीज़ के लिए अपनी पसंद ज़ाहिर नहीं करें जो आपको अच्छी नहीं लगती है | अगर आप नाटक कर रहे हैं, तो उसे पता चल जायेगा और किसी भी लड़के को झूठ पसंद नहीं होता है |
    • अगर आप किसी बात पर सहमत नहीं है तो दिखाने से डरें नहीं, लेकिन खुले विचारों के साथ उसकी राय का भी स्वागत करें |
  3. पत्रकार की तरह एक के बाद एक सवाल नहीं पूछते जाएँ | उसके साथ मज़ाक करें और उसके द्वारा किये गए व्यंग्य पर हंसें | उसके व्यंग्य चाहे हंसने योग्य हों भी या नहीं, अगर आपके उनमें उसके साथ शामिल होंगे, तो उसका ध्यान आपकी तरफ ज़रूर आकर्षित होगा | जब वो आपको हंसमुख और खुशमिज़ाज़ पाएंगे, तो आप पर ध्यान नहीं दे पाना उनके लिए असंभव होगा |
  4. अपशब्द बोलकर या किसी की निंदा करके बात नहीं करें | अगर वो किसी ऐसी चीज़ के बारे में बात कर है जो उसे बहुत पसंद है, तो आपकी ये निंदा या अपशब्द बोलना उसके इरादे बदल देगा और वो आपसे दूरी बनाने का विचार करेगा |
विधि 3
विधि 3 का 3:

अपना असली व्यक्तित्व पेश करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. उसको प्रभावित करने में इतना नहीं खो जाएँ की अपने बारे में झूठ कहने की नौबत आ जाये | रुचियों और राय के बारे में नाटक नहीं करें | इससे ना सिर्फ आपकी छवि ख़राब होगी, पर ये बाद में आपके लिए मुसीबत का कारण हो सकता है | अपने बारे में सच बताएं | अगर आपके परिवार के सदस्य, दोस्त या निजी शौक आपके मन पर छाए रहते हैं, तो उसके बारे में बात करें | आप जो भी सबसे अच्छी तरह से करते हैं उसके बारे में बात करने से हिचकिचाएं नहीं | [२]
  2. ये एक ऐसा हथियार है जो बिना कुछ कहे काफी कुछ बयान करने की क्षमता रखता है | इससे आत्मविश्वास, निष्ठा और इज़्ज़त का एहसास होता है | ऑय कांटेक्ट आपको उनसे रिश्ता बनाने में मदद करेगा | [३]
    • आप अपनी आँखों से फ़्लर्ट भी कर सकते हैं: इसके लिए बातचीत की शुरुआत में दो से तीन सेकंड के लिए ऑय कांटेक्ट बना कर अपनी नज़र फेर लें | इससे वो फिर से ऑय कांटेक्ट स्थापित करने की कोशिश करेंगे, इसलिए पूरी बातचीत के दौरान अपनी इस कोशिश को दोहराते रहें | [४]
    • आपको पहली बातचीत के बाद उनकी आँखों के रंग का अंदाज़ा हो जाना चाहिए |
  3. अगर आप हिचकिचाएंगी, तो उसका असर उनपर भी पड़ेगा | अपनी अनोखे और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व पर नाज़ करें | स्वाभाविक मुद्रा में खड़े हों, और साफ़ लहज़े में उनसे बात करें | [५] झुक कर मुंह में ही बात करने से उनका आकर्षण आपकी तरफ नहीं बढ़ेगा |

सलाह

  • अगर वो भी आप को पसंद करता है, तो ऑय कांटेक्ट और बॉडी लैंग्वेज से इस बात को ज़ाहिर कर देगा | अगर ऐसा है तो बाहर मिलने का कोई समय तय कर लें |
  • उसकी कही हर बात का ज़रुरत से ज़्यादा विश्लेषण नहीं करें | ऐसा करने से आपको तनाव महसूस होगा |
  • अगर वो आपको नहीं पसंद करता है, तो ये दुनिया का अंत करने वाली बात नहीं है | बस ये समझ लें की आप दोनों में रिश्ता संभव नहीं था | अपने आप पर तरस खाये बिना किसी और को अपनी पसंद का पात्र बनाएं |
  • बात शुरू करने से पहले ये ध्यान रहे की आप की सांस खुशबूदार हो और आपने परफ्यूम लगा लिया हो |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,१२० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?