PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

जब आप अपने दोनों पैरों को एक साथ जोड़कर खड़े होते हैं, तब आपकी दोनों जांघों के बीच भीतर एक स्थान बनता है, उसे थाई गैप कहते हैं। कई महिलाओं को भीतरी थाई गैप आकर्षक और मनमोहक लगता है, लेकिन अगर आप बिना खाना खाए या अधिक व्यायाम द्वारा थाई गैप को हासिल करने की कोशिश करते हैं, तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर आप इस ट्यूटोरियल में उल्लेखित कुछ रणनीतियों का उपयोग करने का चयन करते हैं, तो उन्हें जिम्मेवारी और ध्यान से करें। आपका स्वास्थ्य आपकी सबसे मजबूत संपत्ति है।

विधि 1
विधि 1 का 6:

वास्तविक और सुरक्षित होना समझें

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह बात मान लें, कि एक थाई गैप ज्यादातर लोगों के लिए शारीरिक रूप से संभव नहीं है: एक सुपर मॉडल के जैसा चौड़ा थाई गैप किसी भी तरह से सामान्य नहीं है। कई महिलाएँ और पुरुष पैरों का अतिरिक्त वसा खो सकते हैं, जबकि कुछ अतिरिक्त पाउंड खोने के बाद भी जांघों के बीच एक बड़ा अंतर नहीं देख पाएँगे।
    • जेनेटिक्स और शरीरिक संरचना एक थाई गैप को हासिल करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। सीधे शब्दों में कहें, तो ज्यादातर महिलाओं के हिप्स इतने सटे हुए होते हैं, कि पैरों पर बहुत कम वसा होने के बाद भी उनकी जांघों के बीच एक बड़ा अंतर नहीं हो पाता। अगर आपके हिप्स के बीच बड़ा अंतर है, तो स्वस्थ वजन के साथ एक थाई गैप भी संभव हो सकता है।
  2. परहेज़ और व्यायाम रातोंरात आपको एक थाई गैप नहीं दे देगा - यह एक लंबी अवधि का जीवन शैली में परिवर्तन है, जल्दी होने वाला नहीं है। शारीरिक परिणाम 3-4 सप्ताह में दिखाई देना शुरू हो सकते हैं। फिर भी, कुछ लड़कियों का जेनेटिक, भले ही वें कितनी दुबली हों, उन्हें थाई गैप प्राप्त करने से दूर कर सकता है। जो भी मामला हो, भोजन छोड़कर या परिश्रम द्वारा खुद को थका के एक थाई गैप को प्राप्त करना सही नहीं है।
    • सिर्फ बेहतर दिखने के लिए आहार ना लें, बल्कि एक स्वस्थ आहार लें, जिसमें आप अच्छा भी महसूस करें। आपमें अधिक ऊर्जा हो सकती है, या कपड़े बढ़िया तरह से फिट हो सकते हैं। हो सकता है इससे आप वो ना पाएँ, जो आप चाहते थे, लेकिन आप जो भी हैं, आप जो कर रहे हैं उसके साथ खुश रहना सीखना ही वो कौशल है, जिसे विकसित करने की आवश्यकता है।
  3. एक थाई गैप कुछ के लिए एक जूनून बन गया है। उन्हें ये चाहिए या इससे वे अपर्याप्त महसूस करते हैं। कई गंभीर मामलों में, लोग इस पर इतना ध्यान देते हैं, कि वे जीवन में अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में दृष्टिकोण खोने लगते हैं जैसे स्वास्थ्य या सामाजिक संबंधों के बारे में। कई किशोर और युवा लड़कियाँ परेशान होकर, एक गलत रास्ते पर चलने लगते हैं, और थाई गैप को पाने के लिए उपवास और संभवतः खाने में गड़बड़ी करने लगते हैं। [१] [२] [३] थाई गैप को पाने के लिए आप खुद को तोड़ ना दें। आपकी जांघें आपको प्रदर्शित नहीं करती हैं। आप क्या करते हैं किसी को भी ना बताएँ।
  4. थाई गैप के लिए आपका अंवेषण अस्वस्थायकर हो रहा हो, तो मदद के लिए पूछें: आप एक थाई गैप पाना चाहते हैं, लेकिन अगर आप महसूस करते हैं, कि इसे प्राप्त करने का एकमात्र तरीका, स्वस्थ रहने के लिए जरूरी पोषक तत्वों को शरीर से छीनना है, तो किसी से मदद लें। क्षुधानाश, भस्मक रोग, और अन्य खाने के विकार आपके शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक भलाई के लिए गंभीर हैं।
    • खासकर अगर किशोरावस्था के दौरान आपको पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है, तो गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं। यह मस्तिष्क के विकास, दिल के विकास, और यहां तक कि प्रजनन स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। [४]
    • इन संकेतों पर ध्यान दें, जिससे डाएटिंग खाने के एक विकार में तब्दील हो सकती है। क्या आप भोजन त्यागकर शक्तिशाली महसूस करते हैं? आप अपने खाने के बारे में कितना झूठ बोलते हैं? क्या आपको वजन बढ़ने का बहुत ज्यादा डर है? क्या वजन घटाना मुख्य रूप से आप अपने शरीर के वजन की वजह से चाहते हैं? [५] यदि इन सवालों में से किसी का जवाब 'हां' है तो, एक पेशेवर चिकित्सिक से मिलें या सही मदद के लिए किसी से बात करें।
  5. आप थाई गैप प्राप्त करने का फैसला करते हैं, तो स्वस्थ परहेज़ और व्यायाम दोनों का उपयोग करें: आप धीरे-धीरे परहेज़ और व्यायाम के माध्यम से अतिरिक्त वजन कम करने का प्रयास करें, जब तक कि चिकित्सक द्वारा सुझाए गए बीएमआई को प्राप्त ना कर लें। अगर आप अभी तक थाई गैप को नहीं पा पाए है, तो यह आपके जीन और हड्डियों के ढांचे की वजह से संभव नहीं हो सकता।
    • यहां तक कि व्यायाम के साथ, अपने शरीर के सिर्फ एक क्षेत्र जैसे जांघों पर कार्य करना असंभव है। यह मिथ्या स्पोट ट्रेनिंग (तत्काल प्रशिक्षण) कहलाती है। [६] टार्गेट ट्रेनिंग (लक्षित प्रशिक्षण) उदाहरण के लिए जांघ क्षेत्र में, फूले मांस को मांसपेशियों में बदलने का काम करता है, लेकिन इससे आप अन्य क्षेत्रों में भी फूले मांस को खो देंगे। आप इससे अपने शरीर पर एक विशेष क्षेत्र पर ही वसा को जलाने के लिए कार्य नहीं कर सकते।
विधि 2
विधि 2 का 6:

स्वस्थ तरीके से परहेज़ करें

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने सेवन को सीमित करने के बजाय, अपने शरीर के स्वस्थ खाने पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें, जिससे ईंधन मिलें (और अपने स्वाद को संतुष्ट नहीं करें) । अपने आहार से बाहर इन मदों को खत्म करने पर विचार करें।
    • ट्रांस-वसा: ये तुच्छ वसा हृदय रोग और उच्च कोलेस्ट्रॉल में योगदान देते हैं, और फास्ट फूड में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, (जैसे आलू के चिप्स के रूप में) संसाधित स्नैक फूड में, तले हुए भोजन में या नकली तेल में। अगर आप यकीन नहीं करते, तो पोषण तथ्यों की जांच कर लें।
    • संसाधित चीनी: प्रसंस्कृत चीनी में कम पोषण तत्व और ज्यादा कैलोरी होती है। अपने पेय पदार्थों में सुक्रलोज, एस्पर्टेम या सेकेरेन जैसी कृत्रिम स्वीटनर का उपयोग न करें, हाल के कुछ अध्ययनों से इन उत्पादों के संभावित खतरनाक दुष्प्रभाव का पता चला है, आहार पेय में पाये गए कुछ कृत्रिम स्वीटनर से दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ सकता है। इसके बजाय, व्यंजनों में चीनी की जगह विथाउट सुगर के व्यंजन से चीनी का फ्लैवर डालने की कोशिश करें। [७]
  2. आप के लिए फाइबर अच्छा ही नहीं, बल्कि पचाने के लिए अधिक समय भी लेता है और पेट में अधिक स्थान भरता है, जिसके परिणामस्वरूप आप कम भूख महसूस करते हैं। [८] ये सोर्स ट्राय करें:
    • फल और सब्जियाँ: आम चीजों में अजवाइन, सेब, पालक, गोभी, जामुन, गाजर, नाशपाती और संतरे शामिल हैं (और कई अन्य)।
    • साबुत अनाज: भूरे रंग के बजाय सफेद रंग के अनाज लें: पूरी गेहूं की रोटी, ब्राउन चावल, गेहूं टोर्टिल, और गेहूं पास्ता।
    • नट्स और बीन्स खाएँ। काले बीन्स, बादाम, पिस्ता, पेकान और मसूर की दाल लें।
  3. [९] माना जाता है कि "सुपरफूड" वो खाद्य पदार्थ हैं जिनकी शरीर को अधिक कैलोरी जलाने के लिए खाद्य पदार्थों को पचाने की आवश्यकता होती है, हमारे खाने से भी अधिक। सुपरफूड के वजन घटाने के प्रभाव के बारे में निष्कर्ष निकलना बाकी हैं, लेकिन आप अन्य उच्च कैलोरी खाद्य पदार्थों की जगह पर उन्हें चुनकर कुछ खोएँगे नहीं, वैसे भी यह एक स्वस्थ आहार का हिस्सा हैं।
    • सुपरफूड जो आहार में जोड़ने के लायक हो सकते हैं:
      • सेब, जामुन, ब्लूबेरी, अनार
      • अंडे, दाल, बादाम मक्खन, सामन, और सार्डिन
      • गोभी, मिर्च, तारगोन, और एवोकैडो
      • जई, अनाज पास्ता, और रजगिरा
      • कम वसा का सादा दही, और पर्मेसेन चीज़
      • ऑलिव ऑइल
  4. अगर आप एक स्वस्थ आहार खा रहे हैं, लेकिन अब भी परिणाम नहीं मिल रहे हैं, तो समीक्षा करें, आप हर दिन क्या उपभोग कर रहे हैं। यहां तक कि छोटे प्रतिबंध, जैसे प्रति दिन 200 कैलोरी कम खाने से, एक सुरक्षित रूप में थोड़ा थोड़ा वजन घटाने की शुरूआत कर सकते हैं।
    • एक खाद्य डायरी रखें। आप इसमें सब लिख सकते हैं और ऑनलाइन कैलोरी देखें, या माएफिटनेसपल या स्पार्क पीपल एप का उपयोग करें। आप जो भी चुनें, लगातार करने की कोशिश करें।
    • अपनी बेसल चयापचय दर (BMR) जांचें। यह आपको बताएगा प्रति दिन आप सिर्फ विद्यमान रहकर कितनी कैलोरी जलाते हैं। एक सुरक्षित गति से अपना वजन कम करने के लिए, अपने BMR से 200 या 300 कैलोरी का आहार कम लेने की कोशिश करें। 3500 कैलोरी, 1 पौंड के बराबर है, इसलिए 300 कम करने से, आप हर 11 दिन में 1 पौंड कम कर देंगे।
      • और अधिक मदद के लिए, गणना करें अपना वजन कम करने के लिए खाने में कितनी कैलोरी लेने की जरूरत है।
    • पिछली गलतियों से सीखें। अगर आप प्रलोभन में आते हैं, तो हतोत्साहित ना हों! हर कोई किसी ना किसी समय एक बार गिरता है। बस वापस अपना स्वस्थ आहार पाने के लिए हल निकालें।
विधि 3
विधि 3 का 6:

अपनी जांघों पर कार्य करें

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपनी पीठ सीधी और ऊपर की ओर करके फर्श पर बैठ जाएँ। अपने घुटने बाहर की ओर मोड़ें और अपने पैरों के तलवों साथ में जोड़ें। दबाव के बिना आप अपने पैर अपने हिप्स के करीब खीचें, और जांघों को नीचे रखने का प्रयास करें, जिससे वे जमीन के समानांतर रहें। पांच से 10 सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें।
    • इस भाग को करने के लिए अपने हाथों से अपने पैर पकड़ने की जरूरत हो सकती है। ये चलेगा!
    • शांति से करें। आपने तितली के पंखों की तरह सख्ती से अपने घुटनें ऊपर और नीचे फड़फड़ाने द्वारा इस भाग को कर रहे लोगों को देखा होगा, लेकिन यह आपको घायल करने का एक त्वरित तरीका है। इसके बजाय, धीमे और सटीक स्टेप्स लें।
    • अपनी जांघों से काम शुरू करने से पहले एक तितली स्ट्रेच करें-यह उन्हें ढीला करेगा और मांसपेशियों को छलनी होने से रोकेगा।
  2. अपनी बाईं तरफ लेट जाएँ, अपने सिर को बाएं हाथ पर रखें या अपने बाएँ हाथ के द्वारा सहारा दें। अपने दाहिने घुटने मोड़ें, और इसे अपने बाएँ पैर पर उठा के रखें, ताकि आपकी दाहिनी पिंडली जमीन पर रहें। अपना बाएं पैर सीधा रखें, जैसे आप साँस छोड़ें और कुछ इंच उठाएँ और साँस लें तो इसे नीचे करें। प्रत्येक तरफ 10 दुहराव के तीन सेट करें।
    • अपने पैर उठाते समय संभवतः अपने धड़ को सीधे और स्थिर रूप में रखने की कोशिश करें।
    • धीरे धीरे करें। आप नोटिस करेंगे, जितने धीमे आप स्टेप लेंगे, उतने अधिक वे आपकी जांघों पर काम करेंगे।
    • अगर आपको एक पीठ की चोट है, तो यह करने से पहले अपने डॉक्टर से इसकी पूछताछ कर लें।
  3. आप अपने डेस्क पर बैठकर इस व्यायाम को कर सकते हैं, या फर्श पर एक अधिक जटिल संस्करण की कोशिश कर सकते हैं।
    • बैठे हुए दबाएँ: अपनी कुर्सी पर सीधे बैठें, पीठ सीधी रखें, और अपना पेट अंदर खींचें। अपने घुटनों के बीच एक तौलिया, तकिया, या अन्य छोटी वस्तु रखें। अपने घुटनों के बीच इसे जितने जोर से कर सकें कसकर निचोड़ें, और कुछ सेकंड के लिए पकड़े रखें। 20 बार दोहराएँ।
    • पुल की तरह दबाएँ: अपनी पीठ पर लेट जाएँ, घुटने मोड़ें और जमीन पर हिप-चौड़ाई के बराबर सीधे पैर रखें। अपने घुटनों के बीच एक तकिया, तौलिया, या अन्य मुलायम वस्तु रख दें। अपने हिप्स उठाएँ, जब तक आप पुल की स्थिति में ना आ जाएँ (ताकि, आपके घुटनों के पीछे से आपके कंधों तक सीधी लाइन ना आ जाए) और अपने घुटनों के बीच वस्तु इतनी कसकर निचोड़ें जितनी आप कर सकते हैं। जमीन पर वापस आने से पहले कम से कम 20 बार दोहराएँ।
  4. आपको 30 मिनट का तीव्र एरोबिक व्यायाम कम से कम एक सप्ताह में 3 दिन करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इतना ही नहीं इस अभ्यास से आप स्वस्थ रहेंगे, पतले होंगे और इस प्रक्रिया में आपके पैरों का टोन अप होगा।
    • दौड़ना, तैराकी, तेज सीढ़ियाँ चढ़ना, बाइकिंग, और नृत्य यह सब आपके पैरों को स्लिम बनाने में मदद कर सकते हैं। [१०]
    • एक ऐसे व्यायाम का पता लगाएँ, जिसमें आप आनंद पाएँ और उसके साथ जुड़ जाएँ। अगर आप अपनी कसरत का आनंद लेते हैं, तो आपकी नियमित रूप से इसे करने की संभावना होगी।
  5. इनमें स्क्वेट्स, ल्यूंजेस, लेग कर्ल, और काफ रेसेज (पैरों के व्यायाम) शामिल हैं। ये अभ्यास मांसपेशियों के निर्माण और टोनिंग के लिए बढ़िया हैं, मगर वे पैरों को पतला नहीं करेंगे या थाई गैप को प्राप्त करने में योगदान नहीं देंगे।
    • आपको इन अभ्यासों को नकारना नहीं है, लेकिन उन्हें कम मात्रा में करें। इसके बजाय कार्डियो (हृदय से संबंधित) व्यायाम पर ध्यान दें, जो पूरे शरीर पर काम करते है।
विधि 4
विधि 4 का 6:

कॉस्मेटिक ट्रिक्स के साथ जांघों को पतला बनाएँ

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आपको आज रात ही थाई गैप की जरूरत है, तो आपके पास सबसे अच्छा विकल्प जांघ स्लिमिंग शेपवियर पहनना है।
    • आपका सबसे अच्छा विकल्प टाइट्स की एक अच्छी जोड़ी के साथ एक बढ़िया बॉडी शेपर और नियंत्रित टॉप है। आप जो भी बॉडी शेपर खरीदें सुनिश्चित करें कि वो पूरी जांघ को कवर करने के लिए नीचे तक खिंच सके।
  2. इस क्रीम और कॉस्मेटिक मलहम के लगातार उपयोग से अवांछित सेल्युलाईट से छुटकारा पाने का दावा किया गया है। चूँकि ज्यादा जांघ वसा सेल्युलाईट होता है, कुछ उत्पाद संभावित मददगार साबित हो सकते हैं।
    • इन क्रीम में से कई में कैफीन होता हैं। कैफीन रक्त के प्रवाह को उत्तेजित करता है और सेल्युलाईट को जलाने में मदद कर सकता है इसलिए अपनी जांघों पर कैफीन के साथ एक एंटी सेल्युलाईट क्रीम लगाने से पैरों के उस क्षेत्र में सेल्युलाईट को कम करने में मदद मिल सकती है।
  3. इस प्रक्रिया में रक्त के प्रवाह को प्रोत्साहित और वसा हानि तेज करने के लिए एक विशेष ब्रश से अपनी जांघों पर ब्रशिंग करते हैं।
    • इस तकनीक के लिए बनाये गये एक विशेष शुष्क ब्रश का प्रयोग करें। यह ब्रश कई स्वास्थ्य और सौंदर्य की दुकानों पर उपलब्ध है। एक मानक कंघी का प्रयोग न करें ।
    • सूखी ब्रशिंग मृत त्वचा हटाने में मदद करती है और, सैद्धांतिक रूप से, त्वचा कसते समय, रक्त परिसंचरण में सुधार करती है।
  4. सेल्फ टैनर (चर्मशोधक) के साथ टोंड पैरों का भ्रम पैदा करें: सेल्फ टैनर आपको एक थाई गैप को देने के लिए सक्षम नहीं हो सकता, अगर आपको एक स्विमिंग सूट या मिनी स्कर्ट में अपने पैरों को दिखाने की जरूरत है, तो आप स्लिमर जांघों और टोनर पैरों का भ्रम पैदा करने के लिए एक सेल्फ टैनर उपयोग कर सकते हैं।
    • ऊपर से नीचे तक अपने पैरों पर एक सेल्फ टैनर या ब्रोंजर स्प्रे करें। केवल छाया का भ्रम पैदा करने के लिए आप जांघों पर टैनर लागू करने के लिए ललचा सकते हैं, लेकिन आपको पूरे पैर को कवर करने की आवश्यकता होगी ताकि आपकी जांघों और पिंडली के बीच में अंतर आमतौर पर अप्राकृतिक दिखे।
विधि 5
विधि 5 का 6:

तस्वीरों में थाई गैप पुनः बनाएँ

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप अपने शरीर की स्थिति बदलने से चित्रों में थाई गैप को प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं: अगर आप एक सुंदर थाई गैप तस्वीर चाहते हैं, तो आपको भूखे और अपने शरीर को पीड़ा में डालने की जरूरत नहीं है। इस सरल चाल की कोशिश करके, आपको बहुत कम कार्य के साथ आपका मनचाहा रूप मिल सकता है।
  2. मानें वे भूसे के जैसे सख़्त और चट्टान के जैसे कठोर हैं।
  3. बहुत ज्यादा नहीं, नहीं तो आप क्या कर रहे है वो स्पष्ट हो जाएगा । एक छोटी सी पहुँच एक लंबे रास्ते पर जाती है।
  4. [११] अपनी एड़ी के पीछे के भाग को अलग कर नीचे रखें, अपने पैर की उंगलियों के सामने के हिस्से को एक साथ रखें। यह छोटी चीज करना याद रखें, नहीं तो यह प्राकृतिक या विश्वसनीय नहीं लगेगा।
  5. अगर आपका कैमरा एक नीचे कोण का सामना कर रहा है, तो सब बेहतर है। आप बहुत उपद्रव के बिना और न्यूनतम प्रयास के साथ थाई गैप को निर्मित कर चुके होंगे। अपने थाई गैप को बढ़ाने के लिए इस मुद्रा का उपयोग करें, अगर आपके पास स्वाभाविक रूप से है तो।
विधि 6
विधि 6 का 6:

हार्मोनल फिक्स समझें

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह थाई गैप को पाने का पक्का तरीका है, भले ही ज्यादा वजन हो, कमर चौड़ी हो। अगर आप तरूणावस्था में नहीं हैं, तो आपके हिप्स अभी तक पूर्णतः व्यापक नहीं हुए हैं। अधिकांश लड़कियाँ 16 या 17 साल की उम्र के आसपास पूर्णतः विकसित होती हैं, लेकिन तरूणावस्था कुछ मामलों में इसके बाद भी किशोरों में विकसित होती रहती है। [१२] . धैर्य रखें
    • भूखे रहकर हल नहीं निकालें। तरूणावस्था में ज्यादा विकास और परिवर्तन होता है, और इसके पूर्णतः विकास के लिए पोषक तत्वों और कैलोरी की बहुत जरूरत होती है। अगर आप इससे खुद को वंचित करते हैं, तो आप अपने शरीर के विकास वृद्धि को रोक देंगे।
    • स्वीकार करें तरूणावस्था में साल लग जाते हैं न कि महीने। गर्मियों में आप के अंदर अचानक तेजी से वृद्धि हो सकती है, लेकिन बचपन से वयस्कता के शारीरिक परिवर्तन में साल लग जाते हैं। निराश ना हों, अगर अन्य लड़कियों की तुलना में आपके विकास को लंबा समय लग रहा है तो।
  2. अगर आप 15 साल के हैं और अभी तक मासिक धर्म शुरु नहीं हुआ है, तो एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाएँ। [१३] . आपके तरूणावस्था में देरी के लिए कोई और स्वास्थ्य स्थिति बाधक हो सकती है।
    • अगर आपको संदेह है कि आपका हार्मोन संतुलन वाकई में असंतुलित हैं, तो एक स्त्री रोग विशेषज्ञ या प्रजनन एंडोक्राइनोलॉजिस्ट के साथ एक अपोइंटमेट फिक्स करें। एक साधारण रक्त परीक्षण आपके बारे में बहुत कुछ बता सकता है, और आपका चिकित्सक उचित दवाएं बता सकता है।


सलाह

  • सिर्फ सोफे पर बैठकर टीवी देखने के बजाय, फर्श पर बैठे और कुछ अभ्यास करें!
  • जैसे ही आप 'गैप' के इस लक्ष्य तक पहुँचते हैं, व्यायाम और स्वस्थ खाने की आदतों को छोड़े नहीं।
  • थाई गैप के लिए दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की जरूरत है, कुछ ही दिनों में पाने की उम्मीद नहीं करें, अंत में आपमें आत्मविश्वास आ जाएगा जिसकी आपको जरूरत है।
  • टहलना, व्यायाम का एक अच्छा तरीका है, यह समान रूप से सब जगह से वजन कम करता है।
  • जब आप अभ्यास करते हैं तब आप आनंद लें, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए थोड़ी देर के लिए जो करते है, उसमें आपको ऊबना नहीं चाहिए।
  • आपके शरीर का प्रकार पता लगाएँ। संकीर्ण हिप्स वाली महिलाए, थाई गैप को प्राप्त करने में बहुत समय लेती हैं, भले ही वे पतली हैं, क्योंकि उनके पैरों की हड्डियाँ एक दूसरे के काफी करीब होती हैं।
  • आप अभी जैसे भी हैं, खुद से प्यार करना ना भूलें, और प्रक्रिया के दौरान भी ना भूलें।
  • बैले एक अच्छा विकल्प है! हिप-हॉप छोड़कर नृत्य का कोई भी रूप पतली टांगों के लिए अच्छा है।
  • दौड़ना और जॉगिंग या कार्डियो का कोई अन्य रूप आपके पैरों को पतला कर सकता है, और एक थाई गैप को पाना सरल कर सकता है।
  • यदि आपको समस्या हो रही है, सिर्फ स्वस्थ खाना खाएँ। धीमी गति से शुरू करें और दो हफ्तों में एक चॉकलेट बार या बाहर से कुछ अच्छा खा लें। ऊर्जा महत्वपूर्ण है।
  • थाई गैप केवल तभी अच्छा है, जब तक आप इसे बहुत ज्यादा ना बढ़ाएँ और एनोरेक्सिया के लक्षण नहीं दिखें। यदि आप चाहते हैं, केवल भौतिक प्रयास से पाने की कोशिश करें। इसे एक प्राथमिकता ना बनाए या ग्रस्त ना हो जाएँ।

चेतावनी

  • थाई गैप के जुनून में शिकार होकर गिरने से बचें। थाई गैप अब "हॉट" या "ट्रेंडी" माना जाता है, लेकिन एक विस्तृत थाई गैप अप्राकृतिक है, और चरम उपायों के माध्यम से इसे पाना अंत में आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। एक अस्थायी फैशन ट्रेंड आपके शरीर की स्थायी क्षति का कारण नहीं बनना चाहिए।
  • अगर आपको संदेह है कि आप या कोई जिसे आप जानते हैं थाई गैप को पाने के लिए खाने में गड़बड़ी कर रहा है या वजन और वसा खो रहा है, तो एक पेशेवर परामर्शदाता से मदद लें।
  • अस्वस्थ कम वजन के संकेत पढ़ें। अगर आपका मासिक धर्म बंद हो जाए, उदास महसूस करें या अक्सर दर्द रहे, या अक्सर चिड़चिड़ा या सुस्त रहना शुरू कर दें, तब आफ अपनी कैलोरी की खपत बढ़ाएँ और एक डॉक्टर से बात करें। कम वजन होना या अल्पपोषित होना गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को जन्म दे सकता है।
  • अगर आप वर्तमान में शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं, या आप एक पूर्व मौजूद चिकित्सिक स्थिति में हैं, तो एक नया व्यायाम आहार शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
  • वास्तव में कुछ लड़कों को थाई गैप आकर्षक नहीं लगता है।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५४,८३७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?