आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

किसी भी डॉक्यूमेंट में टेबल ऑफ़ कंटेंट्स (Table of Contents) पाठक के लिए रूपरेखा का काम करता है | पेज संख्या और टाइटल के आधार पर वो आराम से उस डॉक्यूमेंट में लिखी जानकारी को ढूंढ सकता है | एक अच्छा टेबल ऑफ़ कंटेंट्स व्यवस्थित, पढ़ने में और इस्तेमाल करने में आसान होना चाहिए | आप चाहें तो अपने कंप्यूटर पर खुद से टेबल ऑफ़ कंटेंट्स लिख सकते हैं या फिर किसी वर्ड प्रोसेसिंग टूल की मदद भी ले सकते हैं | अपने टेबल ऑफ़ कंटेंट्स को सटीक और आसानी से समझ में आने वाला बनाने के लिए ये देख लें की वह सही से फॉर्मेट किया गया हो |

विधि 1
विधि 1 का 3:

वर्ड प्रोसेसर (Word Processor) में टेबल ऑफ़ कंटेंट्स बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. टेबल ऑफ़ कंटेंट्स को डॉक्यूमेंट के टाइटल पेज के बाद आना चाहिए | खुद से टेबल ऑफ़ कंटेंट्स बनाने के लिए, टाइटल पेज के ठीक बाद एक नए पेज की शुरुआत करें | इस तरह से आपको ये चिंता नहीं होगी की डॉक्यूमेंट लिखने के बाद आपको टेबल ऑफ़ कंटेंट्स को उसके सही स्थान पर पहुँचाना है | ऐसे करने से आप टेबल ऑफ़ कंटेंट्स में पेज संख्या लिखने में गलती नहीं करेंगे |
    • टेबल ऑफ़ कंटेंट्स को अपने पेज पर होना चाहिए | जिस पेज पर टेबल ऑफ़ कंटेंट्स लिख रहे हों उस पर इंट्रोडक्शन या डेडीकेशन लिखने की गलती नहीं करें |
  2. डॉक्यूमेंट में मोजूद सभी हैडिंग़स को एक लिस्ट रूप में लिखें: सबसे पहले हर सेक्शन की हैडिंग़स को एक व्यवस्थित तरीके से लिखना शुरू करें | डॉक्यूमेंट की सिर्फ बढ़े टाइटल और हैडिंग़स को शामिल करें | इन्हें पेज पर वर्टिकली लिखें, और याद रखें की हर हैडिंग में एक ही फॉण्ट और फॉण्ट साइज़ का प्रयोग करें | [१]
    • उदहारण के तौर पर, आप मुख्य हैडिंग़स को ऐसे लिख सकते हैं, “इंट्रोडक्शन (Introduction),” “केस स्टडी 1 (Case Study 1),” या “कन्क्लूज़न (Conclusion) |”
  3. सबहैडिंग़स मुख्य विषयों और सेक्शन के अन्दर आने वाले विषय होंगे | उनकी मोजूदगी डॉक्यूमेंट में अलग से होनी चाहिए | मुख्य हैडिंग़स के नीचे सभी सबहैडिंग़स को लिखें | [२]
    • उदाहरण के तौर पर, मुख्य हैडिंग “इंट्रोडक्शन” में आप सबहैडिंग, “थीम्स और कॉन्सेप्ट्स (Themes and Concepts)” शामिल कर सकते हैं | या मुख्य हैडिंग “कन्क्लूज़न” के अन्दर आप लिख सकते हैं, “फाइनल एनालिसिस (Final Analysis) |”
    • अगर ज़रुरत लगे तो, आप सबहैडिंग़स के नीचे सब-सबहैडिंग़स भी शामिल कर सकते हैं | उदाहरण के तौर पर “ थीम्स और कॉन्सेप्ट्स ” सबहैडिंग के नीचे आप शामिल कर सकते हैं सब-सबहैडिंग, “आइडेंटिटी (Identity) |”
    • कुछ पेपर में सबहैडिंग़स नहीं होती हैं, सिर्फ मुख्य हैडिंग़स | अगर ऐसा है, तो इस कदम को छोड़ दें |
  4. डॉक्यूमेंट में हर हैडिंग कहाँ पर है उस पेज संख्या को उसके साथ लिखें | वही पेज संख्या लिखें जहाँ से हैडिंग की शुरुआत होती है | टेबल ऑफ़ कंटेंट्स में आपको उस पेज संख्या को लिखने की ज़रुरत नहीं है जहाँ वो सेक्शन ख़तम हो रहा है | [३]
    • उदहारण के तौर पर, अगर “इंट्रोडक्शन” सेक्शन पेज संख्या 1 पर शुरू होता है तो आप इंट्रोडक्शन हैडिंग के साथ “पेज 1” जोड़ेंगे | अगर “कन्क्लूज़न” सेक्शन 45 पेज पर शुरू होता है, तो कन्क्लूज़न हैडिंग के साथ “पेज 45” जोड़ दें |
  5. एक टेबल में दो कॉलम बनाएं | फिर आर्डर में हैडिंग़स और सब हैडिंग़स को पहले कॉलम में लिखें | इसके बाद उनसे जुड़े पेज संख्या को दूसरे कॉलम में डाल दें |
    • ध्यान से देख लें की सबहैडिंग़स सही हैडिंग़स के नीचे लिखी गयी है, और दाहिनी ओर लिखा गया हो |
    • ये भी सुनिश्चित करें की लिखी गयी सबहैडिंग़स के साथ भी पेज संख्या डाली गयी हो |
    • अगर आप चाहते हैं की आपका कंटेंट टेबल की लाइन्स से दूर रहे तो आप उसे सेण्टर में भी डाल सकते हैं | ठीक लगे तो आप उसे बांये हाथ की ओर भी रख सकते हैं |
  6. टेबल ऑफ़ कंटेंट्स के ऊपर टाइटल लिखें | अक्सर टाइटल कुछ ऐसा होगा “ टेबल ऑफ़ कंटेंट्स (Table of Contents)” या “कंटेंट्स (Contents) |”
    • आप टाइटल को टेबल के ऊपर डाल सकते हैं या बाकि सारे कंटेंट के ऊपर एक अलग रो में लिख सकते हैं |
विधि 2
विधि 2 का 3:

वर्ड प्रोसेसिंग टूल की सहायता से

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सबसे पहले ये जांच लें की हेडिंग और पेज संख्या डॉक्यूमेंट में सही से लिखे गए हैं: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड जैसे वर्ड प्रोसेसिंग टूल को टेबल ऑफ़ कंटेंट्स बनाने के लिए उपयोग करने से पहले आपको देखना होगा की सभी हैडिंग और पेज संख्या सही लिखी गयी हैं | डॉक्यूमेंट की हर हैडिंग और सब हैडिंग को ध्यान से देखें, और ये भी की हर सेक्शन की एक वाजिब हैडिंग हो | [४]
    • आपको ये भी देखना होगा की डॉक्यूमेंट में सभी पेज संख्या सही से लिखे हों | हर पेज श्रृंखला में लिखा गया होना चाहिए | सही पेज संख्या लिखने से ये सुनिश्चित होगा की जब आप वर्ड प्रोसेसिंग टूल का उपयोग करें तो टेबल ऑफ़ कंटेंट्स सही से बन जाए |
  2. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2007 और 2010 में स्टाइल्स टैब होम (Home) टैब पर मिलेगा | इसको करने से वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम के लिए आपके लिए टेबल ऑफ़ कंटेंट्स बनाना आसान हो जायेगा | [५]
  3. एक बार स्टाइल्स टैब खुल जाए आपको विकल्पों में “Heading 1” दिखाई देगा | सबसे पहले हर मुख्य हैडिंग को “Heading 1” लेबल करें | हर मेन हैडिंग को हाईलाइट करें और स्टाइल टैब में से “Heading 1” चुनें | [६]
    • अगर आपके डॉक्यूमेंट में सबहैडिंग़स है तो उन्हें “Heading 2” से लेबल करें | हर सबहैडिंग को हाईलाइट करें और स्टाइल्स टैब में से “Heading 2” चुनें |
    • अगर आपके डॉक्यूमेंट में सब सबहैडिंग़स हैं तो उन्हें “Heading 3” से लेबल करें | हर सब सबहैडिंग को हाईलाइट करें और स्टाइल्स टैब से “Heading 3” चुनें |
    • हर मुख्य हैडिंग की टेक्स्ट और फॉण्ट में “Heading 1,” “Heading 2,” और “Heading 3” की सेटिंग्स अनुसार बदलाव आ जायेगा | आप अपने मन से भी हर मुख्य हैडिंग को अपनी पसंद का टेक्स्ट और फॉण्ट दे सकते हैं |
  4. अक्सर टेबल ऑफ़ कंटेंट्स किसी भी डॉक्यूमेंट में टाइटल पेज के बाद आता है | एक नया पेज तैयार करें ताकि आप उसमें टेबल ऑफ़ कंटेंट्स डाल सकें | जहाँ आप टेबल ऑफ़ कंटेंट्स लिखना चाहते हैं वहां नए पेज को बनाने के लिए क्लिक करें |
    • टेबल ऑफ़ कंटेंट्स उसके अपने पेज पर होना चाहिए | टेबल ऑफ़ कंटेंट्स के पेज पर इंट्रोडक्शन या डेडिकेशन को शामिल नहीं करें |
  5. रेफरेंस टैब में जा कर टेबल ऑफ़ कंटेंट्स का विकल्प चुनें: आपको रेफरेंस टैब (Reference tab) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2007 और 2010 में डॉक्यूमेंट एलेमेंट्स (Document Elements) टैब के अंतर्गत मिलेगा | टेबल ऑफ़ कंटेंट्स रेफरेंस टैब के नीचे होगा | एक बार आपने टेबल ऑफ़ कंटेंट्स विकल्प पर क्लिक करेंगे, अपने आप ही टेबल ऑफ़ कंटेंट्स नए पेज पर सही हैडिंग़स और पेज संख्या के साथ बन जायेगा | [७]
    • आप पहले से मोजूद टेबल ऑफ़ कंटेंट्स विकल्प भी चुन सकते हैं, जहाँ वो आपके लिए अपनी पसंद का फॉण्ट साइज़ और स्टाइल चुन लेगा |
    • आप कस्टम टेबल ऑफ़ कंटेंट्स के लिए जा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के मुताबिक फॉण्ट कलर और साइज़ चुन सकते हैं |
विधि 3
विधि 3 का 3:

टेबल ऑफ़ कंटेंट्स को बेहतर बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ये देखें की सभी हैडिंग़स सही से फॉर्मेट हो रखी है: एक बार आपने टेबल ऑफ़ कंटेंट्स बना लिए आपको देखना होगा की वह सही फॉर्मेट हुआ है की नहीं | टेबल ऑफ़ कंटेंट्स को सही से पढ़ कर देखें की कोई स्पेलिंग, ग्रामर या पंक्चुएशन की गलती तो नहीं है उसमें | ये भी देखें की टेबल ऑफ़ कंटेंट्स में लिखी गयी सभी हैडिंग़स डॉक्यूमेंट में मोजूद हैडिंग़स से सटीक रूप से मिलती है की नहीं | [८]
    • इसके इलावा आपको टेबल ऑफ़ कंटेंट्स में लिखी गयी सबहैडिंग़स और सब-सबहैडिंग़स को भी जांच कर देखना चाहिए की वह डॉक्यूमेंट से मेल खाती हैं की नहीं |
  2. देखें की क्या पेज संख्या डॉक्यूमेंट से मेल खाती है की नहीं: आपको टेबल ऑफ़ कंटेंट्स में लिखे पेज संख्या को डॉक्यूमेंट में उस हैडिंग की पेज संख्या से मिलान करना होगा | टेबल ऑफ़ कंटेंट्स में लिखी हर हैडिंग को ध्यान से देखें और जानें की क्या पेज संख्या मेल खा रही है | आप टेबल ऑफ़ कंटेंट्स में पेज संख्या में गलती नहीं करना चाहते हैं, अगर ऐसा हुआ तो उसका प्रयोग कठिन कार्य हो जायेगा |
  3. अगर आप कोई बदलाव करें तो उसे टेबल ऑफ़ कंटेंट्स में भी दिखाएं: अगर आपने डॉक्यूमेंट में कोई हैडिंग बदली है, जैसे किसी हैडिंग की स्पेलिंग, तो आपको टेबल ऑफ़ कंटेंट्स में भी उसे बदलना होगा | इसके इलावा अगर पेज संख्या में कोई बदलाव होता है तो भी आपको ये करना होगा | [९]
    • अगर आपने टेबल ऑफ़ कंटेंट्स खुद बनाया है, तो इसे करने के लिए हैडिंग और पेज नंबर में हुए बदलाव को खुद से जाकर बदल लें |
    • अगर आपने टेबल ऑफ़ कंटेंट्स वर्ड प्रोसेसिंग टूल से बनाया है तो रेफरेंस (Reference) टैब में मोजूद टेबल ऑफ़ कंटेंट्स आप्शन में मोजूद अपडेट (Update) विकल्प पर क्लिक करें | इस के इलावा आप टेबल ऑफ़ कंटेंट्स के साइड में क्लिक करके भी “अपडेट (update)” पर क्लिक कर सकते हैं |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १२,३७३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?