आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

कई बार ऐसा होता है की हम कर्सिव में लिखना तो चाहते हैं परंतु सही से नही लिख पाते | इस लेख के द्वारा आप कर्सिव में उपयोग होने वाली रेखाओं को सीखेंगे | ताकि आप कर्सिव में जल्दी, स्पष्ट और अधिक कुशलता के साथ लिखें और हस्तलिपि में निपुणता हासिल करें |

विधि 1
विधि 1 का 2:

लेखन

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कर्सिव में लिखे अक्षरों को समझने का प्रयास करें: सबसे पहले आप अक्षरों के घुमाव को सीखें | यह सीखने का प्रयास करें कि रेखाएँ कैसी डाली गयी हैं | छोटे और बड़े अक्षरों को लिखने का एक स्वरूप होता है | ये सब कुछ आप ऑनलाइन किसी भी कक्षा या लिखावट पाठ्यपुस्तक से सफलता पूर्वक सीख सकते हैं |
  2. Watermark wikiHow to कर्सिव में लिखें
    कर्सिव में उपयोग होने वाली रेखाओं को सीखने के बाद, उन्हे लिखने का अभ्यास करें | पहले एक एक शब्द से शुरुआत करें, और फिर एक कई पंक्तियाँ लिखें | इनके बारे में और जानने के लिए ऑनलाइन सहायता भी ले सकते हैं |
  3. Watermark wikiHow to कर्सिव में लिखें
    अब आपको A से लेकर Z तक, छोटे और बड़े अक्षरों में लिखने का प्रयास करना चाहिए | वर्णमाला के अक्षरों का उपयोग कर अलग अलग शब्द बनाएँ जिससे कि आप रेखाओं को अधिक कुशलता से समझ और लिख पाएँगे |
  4. Watermark wikiHow to कर्सिव में लिखें
    पहले छोटे और फिर धीरे धीरे लंबे वाक्य लिखने का प्रयास करें | जैसे की किसी गाने के बोल या हर रोज़ सुने जाने वाले शब्द और अपने नाम को भी कर्सिव में लिखें |
विधि 2
विधि 2 का 2:

आदतें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. 1
    लिखने की गति को कम करें: आदतों को विकसित होने के लिए थोड़ा वक़्त लग सकता है | कर्सिव में लिखना भी एक आदत है जिसको सीखने में आपको वक़्त लग सकता है | इसलिए धीरे धीरे लिखने का प्रयास करें |
    • धीमी गति में लिखने से आप शब्दों को सॉफ,स्पष्ट और सही रेखाओं का उपयोग कर लिख सकेंगे | और जब आप इस मे निपुण हो जाएँगे, तब तो बिना किसी रुकावट के ये आपकी आदत बन जाएगा और आप एक दम सही लिखेंगे |
  2. जैसे ही आपको कर्सिव में लिखना आसान लगेगा, तब आपको कुछ शब्द अलग कोण और रूप के लगेंगे | आपको उन्हे एक समान लिखने का प्रयास करना होगा |
    • सही लिखावट के लिए एक कोण का चयन करें: सही और साफ लिखावट के लिए आपको अपने हाथ के अनुसार एक कोण का चयन करना होगा | यदि आप उससे संतुष्ट नही हैं तो कोई और उपचार का प्रयोग करें |
  3. कई बार ऐसा होगा कि लेख लिखते हुए आपका हाथ बिल्कुल नही चलेगा और कभी बहुत सरलता से चलेगा | अपने लय को खोजने के लिए इस छोटी सी चाल का प्रयोग करें:
    • एक बोलते हुए कलम का उपयोग करें: एक ऐसे कलम का उपयोग करें जो आपकी लिखावट के बारे मे बताता जाए | इससे जब भी आप उपर और नीचे की रेखाओं को लिखेंगे, यह आपको उनमे फ़र्क करने में मदद करेगा |
    • जल्दी ही लय को पाने का प्रयास करें | आपकी लिखावट कर्सिव मे होनी चाहिए और अक्षर सही तरह से जुड़े होने चाहिएं |
  4. पहले कुछ शब्द, फिर वाक्य और उसके बाद पेरा लिखने का प्रयास करें |
    • हाल ही में एक अध्ययन में, एक कॉलेज बोर्ड को पता चला की उन बच्चों को, जिन्होने SAT की परीक्षा में कर्सिव का उपयोग किया था, उन्हे थोड़े ज़्यादा अंक दिए गये हैं | इससे यह पता चलता है की कर्सिव में लिखना कितना महत्त्वपूर्ण है | [१]
  5. क्योंकि आप पहली बार कर्सिव मे लिखने का प्रयास कर रहे हैं, तो सीखने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है | धीरे धीरे अभ्यास करने से कर्सिव में लिखना आपकी आदत बन जाएगा |
    • यदि लिखते हुए आपका हाथ दुखने लगे तो थोड़ा रुक जाएँ | अपने हाथ को आराम दें और थोड़ी देर बाद फिर से लिखना शुरू करें |

सलाह

  • पूरी वर्णमाला के अक्षरों को छोटे और बड़े रूपों में लिखने के बजाए, एक वाक्य जैसे "दा क्विक ब्राउन फॉक्स जंप्स ओवर दा लेज़ी डॉग" को कर्सिव में लिखें | इसमें वर्णमाला के सारे अक्षर शामिल हैं |
  • लिखते समय थोड़ा आराम भी करें, इससे आपकी लिखावट और साफ आएगी |
  • यदि आपके पास एक पत्रिका या डायरी है, तो उसमें लिखने का अभ्यास करें |
  • अभ्यास करने के लिए आप बाज़ार मे मिलने वाली नर्सरी की पुस्तकों का भी उपयोग कर सकते हैं, जिनमे बिन्दुओं की रेखाएँ बनी होंगी | ऐसी पुस्तकों से आप कोण और सटीक अंतराल के बारे मे भी सीख सकते हैं |
  • दूसरों के द्वारा कर्सिव में लिखे लेखों को देखें और सीखें | इससे आप अपनी और दूसरों की लिखावट मे फ़र्क कर सकेंगे |
  • किसी दोस्त या ऐसे व्यक्ति जिनको कर्सिव में लिखना आता हो, उनसे मदद लें | वे आपको रेखाओं के बारे में विस्तार से बता पाएँगे |

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कागज या एक एरेस बोर्ड
  • एक पेन, ड्राइ एरेस मार्कर, या पेंसिल
  • कर्सिव लेखन का एक पूरक ।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६७,९७६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?