आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

जब भी आपका काम पब्लिश होता है या आपको सबके सामने मान्यता मिलती है, तो एकनॉलेजमेंट (Acknowledgement) लिख कर आप उन लोगों को धन्यवाद कह सकते हैं जिन्होनें आप के इस काम में आपकी सहायता की है | लेकिन इसको लिखना एक पेचीदा काम हो सकता है | कैसी भाषा का प्रयोग करें? धन्यवाद को कितना फॉर्मल रखें? आपको किसको धन्यवाद कहना है? फिर चाहे वो अकेडमिक एकनॉलेजमेंट हो, पब्लिक शुक्रिया या लोगों को धन्यवाद कहने की कोई भी वजह, ये लेख आपको अदा से शुक्रिया कहना सिखलाएगा | ज्यादा जानकारी के लिए पहले चरण पर जाएँ |

विधि 1
विधि 1 का 3:

अकेडमिक एकनॉलेजमेंट लिखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एकनॉलेजमेंट पेज किसी भी फॉर्मल थीसिस या डीस्सेर्टेशन के अंत में लिखा एक आम फीचर है, और किसी टेक्निकल प्रोजेक्ट के अंत में कुछ निजी ख्यालों को व्यक्त कैसे करना है ये जानना थोड़ा कठिन हो सकता है | अपनी कैंसर रिसर्च स्टडी के बाद ये लिखना “मेग्गी को धन्यवाद क्योंकि इस समय में उसने मेरी भूख मिटाने का कम किया” थोड़ा सा पढ़ने में अजीब लगेगा | अपने एकनॉलेजमेंट पेज को बाकि टेक्स्ट के देखे प्रोफेशनल, संक्षिप्त और इनफॉर्मल लिखें, लेकिन ये ध्यान रखें की सिर्फ उन लोगों की बात करें जिन्होनें इस काम के दौरान आपकी मदद की | [१]
    • एकनॉलेजमेंट पेज या तो कोई लिस्ट हो सकता है या फिर कोई पैराग्राफ | ऐसा लिखना ठीक होगा, “मैं प्रोफेसर गुप्ता, डॉक्टर भटनागर को धन्यवाद कहना चाहूँगा” जब तक आप सारे नाम नहीं लिख लें |
    • ये भी सही रहेगा की आप थोड़ा सा पर्सनल होकर हर व्यक्ति को निजी तरीके से संबोधित करें: " मैं इस मुश्किल प्रोजेक्ट के दौरान प्रोफेसर गुप्ता को उनकी एक्सपर्ट एडवाइस और मशवरे के लिए धन्यवाद कहना चाहूँगा, और लैब में उनकी उत्कृष्ट मदद के लिए डॉक्टर भटनागर को भी शुक्रिया” |
    • कुछ लोगों को एक व्यक्ति की मदद को दूसरे व्यक्ति की मदद के ऊपर प्राथमिकता देने में संकोच होता है, जिस स्थिति में अल्फाबेटिकल आर्डर में सूची लिखना एकनॉलेजमेंट लिखने का सबसे सही तरीका है |
  2. आम तौर पर, अपने एकनॉलेजमेंट में आपको सबसे पहले उस थीसिस एडवाइजर या प्रोफेसर को धन्यवाद कहना चाहिए जो आपकी प्रोजेक्ट पर नज़र रखे था, फिर उसके बाद आप थीसिस समिति के अन्य सदस्यों और प्रोजेक्ट में शामिल अन्य सुपरवाय्ज़िंग अकेडमिकस को धन्यवाद कह सकते हैं |
    • आम तौर पर, आप ग्रुप में धन्यवाद कह सकते, यहाँ तक की आप एक ग्रुप के लोगों के नाम एक ही वाक्य में लिख सकते हैं: "में थीसिस प्रोजेक्ट में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉक्टर मिश्रा, डॉक्टर सिंह और प्रोफेसर नटराजन को शुक्रिया कहना चाहूँगा" |
    • अगर आपने किसी छोटी समिति के साथ काम किया है, तो हर व्यक्ति को उनके निर्धारित योगदान के लिए धन्यवाद अलग से कहना रिवाज़ के मुताबिक और विचारशील लगता है |
  3. इसमें लैब असिस्टेंट, या आपके कोर्सवर्क में भाग लेने वाले कोई और लोग जिन्होनें आपकी मदद की है शामिल हो सकते हैं | इसके इलावा आपके क्लास के वो छात्र जिन्होनें आपकी इस प्रोजेक्ट में सीधे तौर पर मदद की है या योगदान किया है उन्हें भी इस श्रेणी में शुक्रिया कहा जा सकता है |
  4. अगर आपके प्रोजेक्ट को किसी फाउंडेशन या रिसर्च ग्रुप से कोई आर्थिक मदद जैसे ग्रांट, फ़ेलोशिप, या स्कॉलरशिप मिली है तो उस फाउंडेशन या आर्गेनाइजेशन का नाम लिख कर और उसके साथ आपके जो भी निजी कॉन्टेक्ट्स हैं उनके नाम लिखकर धन्यवाद कहना उपयुक्त रहेगा |
    • अगर यूनिवर्सिटी में आपकी स्कॉलरशिप को किसी फ़ेलोशिप या स्कॉलरशिप से समर्थन मिला था, तो इस श्रेणी में आपके उनके नाम भी डाल सकते हैं: "ये प्रोजेक्ट बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन, नेस्ले स्कॉलरशिप और रिलायंस ग्रुप के समर्थन के बिना पूर्ण नहीं हो सकता था" |
  5. और निजी थैंक यू और इमोशनल सप्पोर्टर अंत में लिखें: कुछ लोग अपने माँ बाप, दोस्तों, पार्टनर या, ऐसे जान पहचान वाले लोग जिन्होनें प्रोजेक्ट के दौरान उनकी मानसिक स्थिति को सुधारने में सहयोग दिया हो, को धन्यवाद कहना चाहते हैं | अपनी ग्रेड स्कूल की बास्केटबॉल टीम को शुक्रिया कहना इतना ज़रूरी नहीं, हाँ अगर उसने आपकी डिग्री मिलने में सहयोग किया हो तो बात और है |
    • याद रहे की वक़्त के साथ आपकी दोस्ती और प्यार के रिश्ते बदल सकते हैं, तो अपने अच्क्नोलेज्मेंट पेज में प्यार के अजहर और प्रेम में डूबी बातें नहीं लिखें, ताकि अगर रिश्ते टूट जाएँ आपको इनको बार बार देखना नहीं पड़े |
    • अकेडमिक एकनॉलेजमेंट पेज पर ज्यादा निजी बातें या अंदरूनी जोक नहीं लिखें | अगर आप और छात्रों की लैब में जोक करने की आदत के बारे में लिखना चाहते हैं, तो ये कहने के बजाय की "राज और प्रिया को मेरे नशे में होने की स्थिति में मेरी चीज़ों को अस्त व्यस्त करने के लिए" ऐसा कहना बेहतर होगा, "लैब में उनकी दोस्ती के लिए राज और प्रिया को धन्यवाद" |
विधि 2
विधि 2 का 3:

थैंक यू स्पीच लिखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आप स्टेज पर इस वजह से हैं क्योंकि आपने कोई पुरुस्कार जीता है, या फिर बहुत सारे लोग आपकी बात सुन रहे हैं, तो आपको ये देखना होगा की इस सफलता में शामिल सभी लोगों को आप अच्छे से धन्यवाद कर दें | पर ये भी ध्यान रहे की आपके सामने एक ऐसी ऑडियंस भी है जो ऐसे नाम की सूची नहीं सुनना चाहती जिसे वो जानती भी नहीं है | उसे संक्षिप्त और नम्र रखें |
  2. जो लोग वहां मोजूद हैं उन्हें प्राथमिकता के हिसाब से धन्यवाद कहें: एक थैंक यू स्पीच, में कई ऐसे लोग होंगे जिन्होनें आपकी सफलता में योगदान किया हो, उनमें से कुछ वहां मोजूद होंगे और कुछ नहीं | अगर आपके पास समय की कमी है, तो ध्यान रहे की जो लोग वहां मोजूद हैं उन्हें आप धन्यवाद कह दें | उन्हें शुक्रिया कहने से वह महत्वपूर्ण और अहम महसूस करेंगे |
  3. किसी अहम् शख्स को धन्यवाद कहने के लिए एक छोटी कहानी की मदद लें: अगर आप अपनी सफलता से जुड़ी कोई कहानी कहना चाहते हैं, तो ये एक बढ़िया विचार है | लेकिन, सब लोगों को शुक्रिया कहने के लिए ज़रुरत से ज्यादा बड़ी कहानी का चुनाव नहीं करें | समझदारी से चुनाव करें और ऐसी कहानी सुनाएं जिसमें वहां मोजूद एक से ज्यादा लोग शामिल हों, क्योंकि इससे आपके स्टेज टाइम का सार्थक और कुशल प्रयोग होगा |
  4. आपको मजाक बनाकर या जोक सुनाकर माहौल को हल्का करने का दिल करेगा | अगर आप एक कॉमेडियन हैं, तब ऐसा करना सही है, लेकिन फिर भी, इमानदार और संक्षिप्त तरीके से अपने स्टेज टाइम का इस्तेमाल करना बेहतर होता है | आपकी विनम्र धन्यवाद किसी भी मजाक से ज्यादा मनोरंजक साबित होगी |
    • माइकल जॉर्डन की फेम ऑफ़ इंडक्शन स्पीच नफरत से भरी थी, और उनके विरोधियों को नीचा दिखाने की कोशिश भी, जिससे उनकी अपनी प्रतिष्ठा काफी कम हो गयी है | उस गलती को नहीं दोहराएं |
विधि 3
विधि 3 का 3:

अन्य एकनॉलेजमेंट लिखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक लिटरेरी एकनॉलेजमेंट पेज से थोड़ा क्रिएटिव बनें: अगर आप एक कविताओं की किताब, छोटी कहानियों, या नोवेल लिख रहे हैं तो आपको उन सब पीरियाडिकलस या पब्लिकेशनस को क्रेडिट देना पड़ेगा जिन्होनें सबसे पहले आपका काम पब्लिक के सामने पेश किया है | आम तौर पर, आपको बुक के पीछे अल्फाबेटिकल आर्डर में हर मैगज़ीन में छपे एक एक पीस को लिखा जाता है | जब और पब्लिकेशनस का नाम शामिल कर दिया गया हो तब आप और निजी धन्यवाद लिख सकते हैं |
    • एक अकेडमिक पब्लिकेशन के जैसे, आपको बुक की पब्लिकेशन के दौरान मिले आर्थिक सहायता के बारे में भी लिखना होगा | अगर किताब लिखते समय आपको कोई आर्टिस्ट रेजीडेंसीस, ग्रांट या फ़ेलोशिप मिली है, तो आपको उन्हें अपने एकनॉलेजमेंट में लिस्ट करना होगा |
    • आपको अपनी राइटिंग स्किल्स की मदद से एकनॉलेजमेंट को क्रिएटिवली लिखना होगा | चेतन भगत, अरुंधती रॉय जैसे लेखक अपने दोस्तों और साथियों को शुक्रिया कहने के लिए विट्टी और खुद का मजाक बनाने वाली कहानियां पेश करके करते हैं |
  2. जब आपकी एल्बम रिलीज़ हो तो अपने दोस्तों को ज़रूर बताएं: म्यूजिक एकनॉलेजमेंट पेजेज लिखने में सबसे ज्यादा मज़ा आता है, खास तौर से अगर आपका बंद अभी भी आपके म्यूजिक की फिजिकल कॉपी प्रोडयूस कर रहा है | इसमें ज्यादा मेहनत नहीं करें और टोन को भी इतनी अहमियत नहीं दें | इस पेज पर इन लोगों को धन्यवाद कहें:
    • दोस्त और परिवार
    • और बैंड जिन्होनें आपकी इस काम में मदद की, जैसे गियर और इंस्ट्रूमेंट आपको लेंड करके |
    • रिकॉर्डिंग इंजिनियर और लेबल बनाने वाले |
    • म्यूजिक की प्रेरणा |
  3. पब्लिक एकनॉलेजमेंट के लिए इजाज़त पाने के लिए पर्सनल नोट्स लिखें: यदि आप किसी को पब्लिक में किसी चीज़ के लिए धन्यवाद कहते हैं तो हो सकता है ये उसके लिए एक अजीब सी परिस्थिति बन जाए | ऐसी स्थिति में उन्हें एक निजी तौर पर थैंक यू नोट लिखना बेहतर होगा | ऐसा करने के बाद, आप उसे पब्लिक में पढ़ने या पब्लिशिंग से पहले, कितना भी बड़ा बना सकते हैं | [२]
    • लैटर में, उन्हें धन्यवाद कहने की वजह बताएं और वो पब्लिकेशन और इवेंट भी बताएं जब आप उन्हें शुक्रिया कहना चाहेंगे | उनकी इस सहायता के लिए अपना आभार प्रकट करें और उनहैं इस एकनॉलेजमेंट को अप्प्रूव करने के लिए प्रेरित करें | अक्सर ऐसे स्थितियों में वह इस से प्रसन्न हो जायेंगे |
  4. हमेशा अपनी लिस्ट को दो बार चेक करके, प्रूफ रीड करके उसकी स्पेलिंग और प्रोनाउनसिएशन को जांच लें: अपनी सफलता में किसी अहम इन्सान या उस फाउंडेशन को जिसने आपकी आर्थिक मदद की उस के नाम की स्पेलिंग को गलत लिखना नहीं चाहेंगे | ये एक राइटिंग का अहम पीस होता है, तो इसे किसी अन्य पीस की तरह बदलाव और प्रूफरीडिंग का समय दें |

सलाह

  • सेम्प्लेस देखें | किसी और के सैंपल देखना और जांचना मददगार साबित हो सकता है, खास तौर से अगर आप किसी एक तरीके की एकनॉलेजमेंट लिख रहे हैं जैसे थीसिस एकनॉलेजमेंट या कोई और अकेडमिक आइटम |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७,७५७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?