आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

फल खाना किसे नहीं पसंद! और अगर वह सेब है तो क्या कहना! वैसे तो कहा जाता है कि प्रतिदिन एक सेब खाने से डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। सेब साबुत, स्लाइस या टुकड़ों में काटकर खाया जा सकता है। इस विकिहाउ आर्टिकल में सेब को कुशलतापूर्वक स्लाइस में काटने के तरीके बताए गए हैं। यदि आपके पास एप्पल कोरर (apple corer) नहीं है, तो सेब काटने के लिए एक धारदार चाकू या फल काटने वाले चाकू की ज़रूरत होगी। सबसे महत्त्वपूर्ण है सेब से कोर (core), मतलब बीज वाले हिस्से को अलग करना! सेब के बीजों में एमिगडलिन (amygdalin) नाम का तत्व मौजूद होता है जो मनुष्य के पाचन संबंधी एन्जाइम (enzymes) के संपर्क में आते ही साइनाइड (cyanide) नामक विषैला रसायन रिलीज करते हैं। इसलिए, सेब के कोर को निकालना आवश्यक है। [१]

विधि 1
विधि 1 का 3:

कोर के आसपास स्लाइस करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to सेब को स्लाइस में काटें
    सेब को कटिंग बोर्ड के ऊपर रखने पर वह सीधा खड़ा होना चाहिए, परंतु अच्छे से काटने के लिए आपको एक हाथ से सेब को पकड़ने की ज़रूरत पड़ेगी ताकि वह एक समान तरीके से कट सकें।
  2. Watermark wikiHow to सेब को स्लाइस में काटें
    एक धारदार चाकू को अपने एक हाथ (dominant hand) में पकड़े। चाकू के ब्लेड को सेब के डंठल से दूर रखें ताकि कोर वाला हिस्सा कटने से बच जाएं। हालांकि, कोर के एकदम नजदीक से काटने का प्रयास करें। [२] चाकू को सेब पर रखने के बाद, थोड़े से बल के साथ चाकू को सेब पर दबाएं ताकि वह सेब के टुकड़े करते हुए कटिंग बोर्ड तक जाएं। इसी तरह सेब को हर तरफ से काटते जाएं ताकि आखिर में केवल कोर बच जाएं। [३]
    • सेब को तीन या चार भागों में काटें – जो भी आपको आसान लगे। चार भागों में काटने से सेब का अधिक खाने योग्य हिस्सा आप प्राप्त करेंगे, परंतु सेब को तीन भागों में काटने से आपका समय बच सकता है। [४]
  3. Watermark wikiHow to सेब को स्लाइस में काटें
    अगर हो सके तो, इस हिस्से को कम्पोस्ट बनाने के लिए डाल दें। [५] अगर आपके पास कम्पोस्ट बनाने की सुविधा नहीं है, तो कोर को कूडेदान में डाल दें।
    • कोर से जुड़े सेब के हिस्से को खाने में संकोच न करें। बीज खाने से बचे!
  4. Watermark wikiHow to सेब को स्लाइस में काटें
    सेब के प्रत्येक बड़े स्लाइस के फ्लॉट साइड को कटिंग बोर्ड पर रखें। फिर, चाकू की मदद से उसे पतले स्लाइस या टुकड़ों में काटें। स्नैक के तौर पर खाने के लिए या बेक करने के लिए सेब को पतले स्लाइस में काटें। टुकड़ों में कटे सेब को सलाद या अन्य किसी व्यंजन में इस्तेमाल करने का विचार करें!
विधि 2
विधि 2 का 3:

सेब के चार स्लाइस करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to सेब को स्लाइस में काटें
    सबसे पहले, सेब को कटिंग बोर्ड पर सीधे रखें। फिर, धारदार चाकू की मदद से सेब के बीचोबीच कोर के साथ काट दें। अंत में, हर एक आधे सेब को उसके डंठल वाले रेखा से दो स्लाइसेस में काटें। आपके पास अब लगभग एक ही आकार के सेब के चार स्लाइस होंगे।
  2. Watermark wikiHow to सेब को स्लाइस में काटें
    प्रत्येक सेब स्लाइस के बीज वाले हिस्से को बाहर निकालने के लिए अपने चाकू का उपयोग करें। जितना संभव हो सके सेब के खाने वाले हिस्से को बचाने के लिए, बीज को घेरने वाले केवल छोटे अर्धचंद्र को बाहर निकालें। बीज वाले हिस्से को कम्पोस्ट के लिए डाल दें, या कूड़ेदान में फेंक दें। [६]
    • अगर आप जल्दी में है, तो प्रत्येक स्लाइस से बीजों को निकालने के लिए एक किनारे से दूसरे किनारे तक कोर के साथ काट लें। ऐसा करने पर सेब का खाने योग्य कुछ हिस्सा व्यर्थ हो सकता है, लेकिन आपको इतना सटीक होने की आवश्यकता नहीं है। [७]
  3. Watermark wikiHow to सेब को स्लाइस में काटें
    सेब के एक चौथाई हिस्से को कटिंग बोर्ड पर ऐसे रखें कि छिलके वाला हिस्सा ऊपर की तरफ हो। फिर, सेब के हर एक चौथाई हिस्से को अपने मनपसंद आकार या साइज़ में काटें। सेब को स्नैक के तौर पर काटने के लिए, हर एक चौथाई हिस्से को तीन वेजेस में काट दें। [८]
    • सेब के एक चौथाई हिस्से को यूँ ही खाने में संकोच न करें। आपने सेब में से कोर और बीज को निकाल दिया है, अब सेब बिलकुल खाने योग्य है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

ग्रिड में स्लाइस करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to सेब को स्लाइस में काटें
    सेब को कटिंग बोर्ड पर उलटा खड़ा रखें, और केंद्र से नीचे कोर से कुछ सेंटीमीटर की दूरी पर सेब को वर्टिकली काटें। दो समानांतर (parallel) काट लगाएं: कोर के दोनों तरफ, ताकि सेब तीन भागों में कट जाएं।
  2. Watermark wikiHow to सेब को स्लाइस में काटें
    पहले लगाएं काट के लंबवत कोर के दोनों तरफ दो समानांतर काट लगाएं। सेब के नौ स्लाइस का एक बेहतरीन ग्रिड बनना चाहिए। सेब के बीच का हिस्सा कोर होगा। [९]
  3. Watermark wikiHow to सेब को स्लाइस में काटें
    सेब के हर स्लाइस को एक बनाने के लिए रबर बैंड लगाएं: कटे स्लाइस को एक साबुत सेब बनाने के लिए रबर बैंड काफ़ी कसकर लगाएं। अगर रबर बैंड ढीला पड़ जाता है, तो उसे दो बार घुमाकर कसने का प्रयास करें। वैकल्पिक तौर पर, सेब को क्लिंग फिल्म की मदद से या अन्य किसी भी तरह से लपेट सकते हैं जिससे प्रत्येक स्लाइस एक साथ जुड़ जाएं।
  4. Watermark wikiHow to सेब को स्लाइस में काटें
    अब, आपके पास एक आसानी से खाया जाने वाला स्नैक है जिसे आप अपने दैनिक सफर में अपने साथ ले जा सकते हैं। रबर बैंड सेब के अंदरूनी हिस्से को हवा के संपर्क में आने से बचाएगा। इससे आपका सेब भूरा होने से बच जाएगा। [१०]
  5. Watermark wikiHow to सेब को स्लाइस में काटें

सलाह

  • शेफ द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू या फल काटने वाले चाकू का इस्तेमाल करें। ध्यान रहें, चाकू धारदार होना चाहिए ताकि सेब आसानी से काटा जा सकें।
  • खुद को चोट पहुँचने से बचने के लिए, चाकू को अपने शरीर से दूर रखें। अगर आपको अपनी तरफ चाकू की नोक रखकर काटना है तो धीरे से काटें।
  • कुछ सेब के बीज खा लेने पर कोई चिंता न करें। साइनाइड (cyanide) के घातक प्रभाव के लिए लगभग 200 सेब के बीज—लगभग 20 सेब के कोर—खाने या निगलने की ज़रूरत होती है। बेहतर होगा कि आप बीजों को थूक दें – पर हाँ थोड़े से बीज गलती से निगलने पर आपको कोई नुकसान नहीं पहुँचेगा। [११]

चेतावनी

  • सेब काटते समय खुद को नुकसान न पहुँचाएं! ध्यान रहें, सेब को पकड़ते समय अपनी उँगलियों को चाकू की धारदार ब्लेड से दूर रखें।

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

आर्टिकल समरी (Summary) X

एप्पल की स्लाइस करने के लिए, उसे एक कटिंग बोर्ड पर सीधा रख दें। चाकू के ब्लेड को तने से थोड़ा सा दूर हटाकर इस्तेमाल करें, ताकि आप एप्पल के अंदर, उसके बीज वाले हिस्से के स्लाइस करने से बच जाएँ। पहला हिस्सा तैयार करने के लिए ब्लेड को एप्पल से सीधे नीचे तक धकेलें। अपने तरीके से एप्पल के ऊपर काम करें और बाकी के तीन हिस्सो को काटने के लिए इसी मोशन को दोहराएँ। अगर आप छोटे पीस चाहते हैं, तो फिर हर एक हिस्से के 3 और हिस्से कर लें या फिर उन्हें आपके चाहे हुए आकार में काट लें।

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,९६५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?