आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा शिक्षण पर आधारित समुदाय (communy) बनाने तथा कार्यों के अनोखे भागों को जोड़ने के लिए विकी एक बेहतरीन तरीका हैं, यदि आपके पास कोई अच्छा सुझाव है, लेकिन विकीज को बनाना बहुत आसान नहीं है। चाहे आप विकी फॉर्म का उपयोग कर रहे है या खुद का फॉर्म इस्तेमाल कर रहे हों, यह मार्गदर्शिका आपको अपने विषय के लिए खास कम्युनिटी को बनाने के तरीको के बारे में बताएगी।

विधि 1
विधि 1 का 4:

अपने विकी की योजना बनाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने विकी का उद्देश्य पता होने से आपको फॉर्म चुनने हेतु सॉफ्टवेयर और होस्टिंग विकल्पों को तय करने में मदद मिलेगी। व्यक्तिगत पृष्ठ, विशाल कम्युनिटी या इनके बीच की कोई भी चीज विकी हो सकती है। आप विकी का उपयोग अपने जीवन के लक्ष्यों को खोजने के लिए, अपने व्यापार का उत्पाद मैन्युअल बनाने, किसी प्रोजेक्ट पर अपने सहकर्मियों के साथ समन्वय करने, पड़ोसियों के लिए न्यूज़लेटर बनाने, अपने शौक के लिए चर्चा स्थल बनाने समेत और भी कई चीजों के लिए कर सकते हैं।
    • विकीज सबसे अच्छा काम तब करता है जब उसका ध्यान विशाल विषय पर हो, जो अधिक से अधिक ज्ञानवान लेखकों और संपादकों को अनुमति देता हैं। यदि आप बहुत सारी कम्युनिटी के साथ प्रसिद्ध विकी बनाने का प्रयास कर रहे हैं, तो बड़े विस्तार के लिए फोकस में पर्याप्त खुलापन होना चाहिए।
    • उदाहरण के लिए किसी गेम कम्पनी के बारे में और उसके एक गेम के बजाय सभी गेमों के बारे में विकी शुरू करना अच्छा रहेगा।
  2. 2
    जांच करें कि क्या इसी विषय पर विकी पहले से मौजूद है: ऐसा विकी बनाना बिल्कुल अनुपयोगी है, जिसका अन्य विकी पहले से मौजूद हैं। विकी का लक्ष्य साथ मिलकर लिखना है ना कि एक ही विषय पर अलग-अलग लेख लिखना। यदि आपको लगता है कि अन्य विकी आपकी अवधारणा से थोड़ा अलग है, यदि आप किसी अन्य विकी की अवधारणा को आसानी से नहीं अपनाते हैं, तो अन्य लोग आपके विकी को कैसे अपनाएंगे?
  3. 3
    अपना विकी बनाने से पहले अपनी टीम बनाएं: विकी बनाने के लिए सलाह और प्रोत्साहन की जरूरत होती है, इसलिए आपने प्रोजेक्ट के बारे में बात करें और अन्य लोगों को साथ में लें। यदि उन्हें विकी बनाने से पहले आमंत्रित किया जाता है, तो उन्हें सह-सृजनकर्ता होने जैसा महसूस होगा, इसलिए संभव है कि वे प्रोजेक्ट में योगदान देने के इच्छुक हो जाएँ।
  4. क्या आपको अपने विकी पर ज्यादा नियंत्रण की जरूरत है या आप खुद का चलाना चाहते हैं या आप अपनी सर्विस पर अपने विकी को होस्ट करना चाहते हैं। यदि आपके पास कोई तकनीकी अनुभव नहीं है, तो विकी फॉर्म पर विकी को चलाना काफी सरल रहेगा, हालांकि, आपका इस पर बहुत अधिक नियंत्रण नहीं रहेगा।
    • यदि आप यह भांप लें कि आपका विकी बहुत सारे पृष्ठों और ट्रैफिक के साथ प्रसिद्ध होने लगा है, तो आपको विकी होस्ट काफी सीमित लग सकता है। अपने विकी की सामग्री को खुद के विकी फॉर्म के सर्वर पर लाना भी काफी मुश्किल काम हो सकता है। [१]
    • विकी फॉर्म का उपयोग करने का मतलब है कि आपके विकीज फॉर्म के यूआरएल में होस्ट फॉर्म नाम भी शामिल होगा। उदाहरण के लिए यदि आप विकीआ का उपयोग करते हैं, तो आपके विकी का पता yourwiki.wikia.com होगा। स्वयं का विकी होस्ट करने का अर्थ है कि आप खुद का डोमेन खरीद सकते हैं, अपने विकी का पता बना सकते हैं। yourwiki.com .
    • अपने विकी को होस्ट करने की लागत आपके द्वारा चुने गये होस्ट के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। किसी ऐसे होस्ट सेवा प्रदाता को खोजें जिसमें अच्छे अप-टाइम (up-time) की गारंटी और उच्च गुणवत्ता सहयोग मिले। स्वयं का होस्ट खोजने के लिए इस मार्गदर्शिका का अनुसरण करें:
  5. भले ही विकी फॉर्म चुने या अपने स्वयं के होस्ट के साथ आगे बढ़ें, इस दौरान आपको कई अलग-अलग विकी सॉफ्टवेयर से गुजरना होगा। ज्यादातर विकी फॉर्म उस सॉफ्टवेयर की पेशकश करते हैं जिन पर वह चल रहा हो, लेकिन यदि आप अपने स्वयं का विकी होस्ट कर रहे हैं, तो आप अपनी जरूरत के अनुसार सर्वोत्तम पैकेज चुन सकते हैं। सेवाएं जैसे WikiMatrix [२] का उपयोग विभिन्न सॉफ्टवेयर पैकेज की सुविधाओं की तुलना हेतु कर सकते हैं।
    • मीडियाविकी (Mediawiki) – यह इंटरनेट पर सर्वाधिक प्रचलित सॉफ्टवेयर है और विकीहाउ, विकिपीडिया तथा अन्य विकी साइटों को चलाता है। ज्यादातर प्रचलित विकी फार्म्स में से भी बहुत से मीडयाविकी (Mediawiki) सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं। [३]
    • टिकीविकी (Tikiwiki) - यह इंटरनेट पर उपलब्ध दूसरा सबसे ज्यादा प्रचलित सॉफ्टवेयर है और बड़ी संख्या में विकी और विकी फार्म्स को चलाता है। टिकीविकी (tikiwiki) का मजबूत प्लग-इन (plug-in) सपोर्ट आपको फ़ोरम्स, इमेज गैलरी, कैलेंडर तथा अन्य विशेषताओं को जोड़ने की अनुमति देता है।
    • यूजरप्रेस (Userpress) – यह वर्डप्रेस (Wordpress)) के लिए विकी प्लग-इन है. इसमें मीडियाविकी (Mediawiki) और अन्य विकी सॉफ्टवेयर की ज्यादातर सुविधाएँ उपलब्ध हैं, और साथ ही ये उपयोग करने में भी काफी आसान है।
    • डोकुविकी (Dokuwiki) – यह एक छोटा विकी सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जिसका प्रचलन काफी बढ़ रहा है, यह खासतौर पर एंटरप्राइज (enterprise) स्तर पर यह लागू किया जा रहा है। इसे पहली बार और खासतौर पर टीम तथा समूह समन्वय के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें यूजर एक्सेस के एक से अधिक स्तर हैं। [४]
विधि 2
विधि 2 का 4:

विकी फॉर्म विकी शुरू करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यदि आपने अपने नए विकी के लिए विकी फॉर्म के साथ काम करने का फैसला लिया है, तो आपको कुछ तुलना करने की जरूरत होगी। यहाँ फ्री और शुल्क वाले दोनों चुनावो के लिए कई विकल्प हैं, फॉर्म उपयोग करने का मुख्य लाभ अपने विकी को शुरू करना और इसे चलाना है। इस बात के बारे में सजग रहें कि किसी अलग फॉर्म पर या अपने स्वयं के सर्वर पर जाना बहुत कठिन हो सकता है। कुछ प्रचलित फॉर्म में निम्नांकित शामिल हैं:
    • विकिआ (wikia) – यह एक प्रचलित मनोरंजन और लाइफ स्टाइल विकी होस्ट है। विकिआ वेब पर उपलब्ध सबसे बड़ा वीडियो गेम विकी फॉर्म है, और अन्य सन्दर्भों में भी एक तेजी से बढ़ता विकी फॉर्म भी है.
    • "'विकीफाउंड्री (wikifoundry)'" – यह विकीआ का एक विकल्प है और निजी साइटों को अनुमति देता है। यह एक ऐसा विकी है, जहाँ संपादन के लिए लेखक के स्टेटस की जरूरत होती है।
    • विकीस्पेसेस (wikispaces) – इस विकी होस्ट को शैक्षणिक और अकादमिक उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। यूनिवर्सिटी सेटिंग में यह काफी प्रचलित है.
    • विकीस्पॉट (wikispot) – यह कम्युनिटीज और गैर आय सेवाओं के लिए डिजाइन किया गया है, हालांकि यह उनके लिए सीमित नहीं है, यद्यपि, 30 अप्रैल 2015 को इसने अपनी सेवायें किसी विशेष क्षेत्र वाले विकी प्रोजेक्टों के लिए बंद कर दी थी। स्थानीय विकी (localwiki): [५] .
    • विकीडॉट (wikidot) – यह सर्व उद्देशीय (व्यापार, व्यक्तिगत, कम्युनिटी, शिक्षा) विकी फॉर्म है जो आपको खुद का ख़रीदा गया डोमेन नाम निशुल्क विकीडॉट खाते के साथ उपयोग करने की अनुमति देता है। विकीडॉट विकीज के परे वेबपेज बनाने की भी अनुमति देता है।
  2. यह प्रक्रिया साइट के अनुसार अलग-अलग होगी, लेकिन सामान्यतः आपको फॉर्म के होमपेज पर यूजर नेम बनाने और “विकी बनायें” लिंक पर क्लिक करना होता है। कुछ विकी फॉर्म पर स्वीकृति के लिए फॉर्म भरकर जमा करना होता है, जबकि अन्य आपसे सिर्फ शीर्षक और कुछ आधारभूत जानकारी ही मांगते हैं.
    • विकीआ (wikia) विकी बनाने के लिए चरण दर चरण निर्देशों के लिए यहाँ क्लिक करें।
    • विकीडॉट (wikidot) पेज बनाने के लिए चरण दर चरण निर्देशों के लिए यहाँ क्लिक करें।
    • ज्यादातर अन्य सेवायें ऊपर पोस्ट की गईं दो निर्देशिकाओं के सामान ही होती हैं.
    • एक बार आपका विकी बन जाने के बाद आप इस निर्देशिका के अगले भाग पर जा सकते हैं.
  3. ज्यादातर विकी फॉर्म में संपादन के विकल्पों की बड़ी फेहरिस्त की पेशकश करते हैं, जिनमें पूर्व निर्मित टेम्पलेट (template) और कस्टम फोटोज को अपलोड करने की अनुमति देते है। ऐसी टेम्पलेट को खोजें जो आपके विकी की जरूरत से मेल खाती हो अथवा अनूठा विकी बनाने के लिए बैनर और अन्य इमेज अपलोड कर सकते हैं।
    • विकिआ (wikia) विकी को कस्टमाइज करने का तरीका जानने के लिए इस मार्गदर्शिका को देखें।
विधि 3
विधि 3 का 4:

स्वयं का विकी होस्ट करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने स्वयं के सर्वर पर विकी सॉफ्टवेयर को अपलोड करें: यदि आपने तय किया है कि आप अपने स्वयं का विकी होस्ट करना चाहते हैं, तो आपको सर्वर पर विकी सॉफ्टवेयर को स्थानांतरित करने की जरूरत होगी। कुछ होस्ट पहले से ही इन्सटॉल करने के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं, लेकिन हो सकता है कि ये आपके द्वारा उपयोग किये जाने वाले वांछित सॉफ्टवेयर से मेल ना खाएं (उदाहरण के लिए, वे त्वरित टिकीविकी इंस्टालेशन (quick tikiwiki installation) की पेशकश कर सकते हैं, लेकिन आप तो मीडियाविकी का उपयोग करना चाहते हैं)। मीडियाविकी (Mediawiki) को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए इस मार्गदर्शिका का अनुसरण करें या टिकीविकी (TikiWiki) जानकारी के लिए इस मार्गदर्शिका का पालन करें:
    • विकी सॉफ्टवेयर कंप्रेस्ड (compressed) फ़ाइल के साथ आएगा। आप इस फ़ाइल को अपने कंप्यूटर पर या सर्वर पर अलग-अलग (extract) कर सकते हैं।
    • एक्सट्रेक्ट (extract) किये गये विकी सॉफ्टवेयर फोल्डर को अपने सर्वर पर “वेब डाइरेक्ट्री (web directory)” में रखें।
    • अपलोड किये गये फोल्डर नाम बदल कर वांछित यूआरएल (URL) को लिख दें। उदाहरण के लिए यदि आपकी वेबसाइट www.example.com है, तो अपने फोल्डर को "w" नाम देने पर आपका विकी होमपेज www.example.com/w/index.php हो जाएगा।
  2. मीडियाविकी (MediaWiki) MySQL और SQLite को सपोर्ट करता है। यदि आप SQLite का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको सिर्फ डेटाबेस के लिए नाम चुनना होगा और यह स्वतः ही इंस्टॉल हो जाएगा। यदि आप MySQL का उपयोग कर रहे हैं, तो निम्न कमांड का उपयोग करके नया डेटाबेस बनाएं:

    create database wikidb;

    grant index, create, select, insert, update, delete, alter, lock tables on wikidb.* to ' username '@' localhost ' identified by ' password ';
    • यूजरनाम और पासवर्ड को बदल कर अपनी इच्छानुसार रख लें।
    • यदि आपका डेटाबेस उस सर्वर से अलग सर्वर पर स्थित न हो जिस वेब सर्वर पर आप अपने विकी को इंस्टॉल कर रहें हैं, तो “लोकलहोस्ट (localhost)” को लोकलहोस्ट (localhost) के रूप में रखा जा सकता है। इस स्थिति में डेटाबेस सर्वर एड्रेस को बदल कर लोकलहोस्ट को बदल कर आपके डेटाबेस (database) के साथ बदल दें।
    • MySQL डेटाबेस बनाने के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस मार्गदर्शिका को देखें।
  3. अपने ब्राउजर से इंस्टॉलर स्क्रिप्ट (script) रन कराएं: एक बार मीडियाविकी (Mediawiki) फ़ाइल अपलोड करने पर और डेटाबेस बन जाने पर आप अपने ब्राउजर पर ऑटोमेटेड इंस्टॉल स्क्रिप्ट रन कराने के लिए आप अपने सर्वर पर index.php पृष्ठ पर जा सकते हैं। मीडियाविकी (Mediawiki) कॉन्फ़िगरेशन टेस्ट पूरा कर लेने के बाद आपसे अपने विकी की जानकारी को एक फॉर्म पर भरने के लिए कहा जाएगा: [६]
    • विकी नाम – यह आपके विकी का नाम है। यह आपके विकी के लिए मेटाडाटा में दिखाई देगा और पूरी साइट में एकीकृत हो जाएगा।
    • संपर्क ईमेल- यह मुख्य प्रशासनिक ईमेल है। यह सभी ईमेल नोटिफिकेशन और कुछ एरर पृष्ठों पर प्रदर्शित होगा।
    • भाषा- विकी इंटरफेस (interface) की भाषा को ड्रॉप-डाउन (drop-down) मेन्यू से चुने।
    • कॉपीराइट और लाइसेंस- अपने लाइसेंस की जानकारी चुनें। जीएनयू मुफ्त दस्तावेज लाइसेंस (GNU free documentation licence) विकीपीडिया संगतता वाला लाइसेंस है।
    • एडमिन यूजरनाम और पासवर्ड- यह प्रथम प्रशासक खाता होगा जो उपयोगकर्ता को संपादन और अन्य प्रशासनिक कार्य करने से बाधित कर सकता है।
    • डेटाबेस होस्ट (database host)- यह वह स्थान होता है जहाँ डेटाबेस स्थित होता है, यदि यह विकी सॉफ्टवेयर के समान ही उसी सर्वर पर हो, तो इसे लोकलहोस्ट (localhost) पर सेट करें।
    • डेटाबेस नाम- आपके डेटाबेस का नाम।
    • डेटाबेस उपयोगकर्ता नाम/ पासवर्ड- यूजरनाम और पासवर्ड का उपयोग डेटाबेस तक पहुँच बनाने के लिए किया जाता है। [७]
  4. एक बार बेस विकी तैयार हो जाये और शुरू हो जाये, आप पृष्ठों की दिखावट को इस्तेमालकर्ताओं द्वारा बनाई गयी स्किन (skin) या सीएसएस (CSS) कोड द्वारा बदल सकते हैं। विकी के फंक्शन से मिलान के लिए अपने विकी का लोगो (logo) बदलें।
विधि 4
विधि 4 का 4:

अपना विकी लॉन्च करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आपके द्वारा इंस्टॉल किये गये विकी में पूर्व निर्धारित अनुमति समूह के साथ आएगा, जो आपकी जरूरत के अनुसार काम कर सकते हैं, लेकिन यदि आप इन्हें बदलना चाहे कि कौन एडमिन कौनसे पृष्ठ पर क्या कार्य अथवा संपादन कद सकता हैं। यदि आपकी विकी व्यावसायिक है, तो इन सेटिंग में उपयुक्त बदलाव करने अत्यंत आवश्यक हैं, जहाँ आप एक उत्पाद पृष्ठ पर एक से अधिक सहयोगियों से काम कराना चाहते हैं, लेकिन आप नहीं चाहते कि कोई अनजान उपयोगकर्ता द्वारा इसमें छेड़छाड़ की जाए।
    • उपयोगकर्ताओं के अलग-अलग स्तर बनाने के लिए आप अनुमति फ़ाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे निगरानी (patrol) एडमिन बनाना जो संपादन कर सकता है, ये बदलाव लॉग या बोर्ड पर नहीं दिखाई देते हैं, जो बिना स्वीकृति के दो पृष्ठों को मिला सकते हैं। इससे आप शक्तिशाली और विविधतापूर्ण यूजर बेस बना सकेंगे जो आपके विकी को आराम से चलाता रहेगा।
  2. जितनी जल्दी आपका विकी तैयार होकर शुरू हो जाये, लेख लिखना शुरू कर दें। जब आपके विकी की शुरुआत होती है, तो उस समय इस पर पृष्ठ और सहयोगी नहीं होते हैं। इसे बदलने के लिए आपको कुछ सामग्री जोड़ने की जरूरत होगी। अच्छी विषयवस्तु अन्य लोगों को आपके विकी तक लेकर आएगी। अधिक लोगों के आने पर अन्य विजिटर स्वयं के लेख लिखने लगेंगे और आपके विकी का संपादन करने लगेंगे। इसमें कुछ वक़्त लगेगा, लेकिन आपके जानने से पहले ही आपके पास एक विशाल कम्युनिटी होगी!
    • याद रहे शुरुआत करने के समय, आपके विकी के लिए विषयवस्तु आपको स्वयं ही बनानी होगी, जो अन्य लोगो को आपके विकी तक लेकर आये। आप जिस विषय पर लिख रहे हैं, उसके प्रति आश्वस्त रहें ताकि पहले ही दिन से व्यापक लेख उपलब्ध करा सकें।
  3. श्रेणियां पृष्ठों में सम्बंधित सामग्री की सूची होती है, आप अपनी साइट के मुख्य पृष्ठ की भांति “आर्गेनाइजेशन (organization)” नामक श्रेणी पृष्ठ बना सकते हैं और साइट के सहायता लेखो के लिए आप “सहायता” नामक श्रेणी पृष्ठ बना सकते हैं।
  4. नीति मार्गदर्शिका (गाइड) आपके विकी पर लिखने के लिए सामान्य नियम होते हैं। यह नीति मार्गदर्शिका अन्य सहयोगियों को बताती है कि पाठकों के लिए आपके विकी पर जानकारी किस तरह प्रस्तुत की जानी चाहिए। नीतियां बनाते समय आपको कठोर होने की जरूरत नहीं है। उन्हें लचीला बनाएं क्योंकि अधिक सख्त नियमों के साथ लोग आसानी से कार्य करने और विकी में सहयोग नहीं कर पायेंगे।
    • लिंक के वेब को फैलाने का तरीका क्या होना चाहिए और लेख पात्रता मानकों के बारे में आप यहाँ लिख सकते हैं।
    • आपके द्वारा बनाई गई शैली मार्गदर्शिका (style guide) का लेख लिखने वाले सभी लोग अनुसरण नहीं करेंगे लेकिन यह लेखों के संपादन और निरीक्षण में मदद करेगा।
    • एक लिखित निर्देशिका मौखिक रूप से कहने से कईं अधिक सहज होती है, व्यक्ति द्वारा ठीक किये जाने की तुलना में टेक्स्ट द्वारा सही किया जाना अधिक सामाजिक है।
  5. यदि आप कुछ आधारभूत विकी वाक्य सीख जाते हैं, तो आपको लेख की वाक्य रचना को अच्छा बनाना आपको सहज लगने लगेगा। इससे आप बिना किसी मदद के पृष्ठों को संपादित करने लगेंगे, जिससे आप अपनी पसंद की शैली और लेआउट को समायोजित कर सकते हैं।
  6. यदि आपके विकी की सामग्री चोरी, शैली का पुनरुपयोग, अन्य विकीज के टेम्पलेट्स के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है, टेम्पलेट ऐसे पृष्ठ होते हैं जिन्हें आसानी से अन्य पृष्ठों में लगाया जा सकता है, इन टेम्पलेट को डिलीट करने के लिए नामांकित लेख, एक टुकड़े के रूप में अंकन या कुछ नोट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं; ये महज एक उदाहरण हैं, आप इन्हें अन्य कईं रचनात्मक रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। देखे यह कैसे काम करता है, लोग इन्हें कैसे समझते हैं। उनकी आदतों का पुनः उपयोग करें और समझें कि अन्य विकी सफल क्यों है। अपने विकी को उसी के समान आकार के विकी से तुलना करें, विकिपीडिया से नहीं, विकिपीडिया बहुत बड़ा है और इसके नियम आपके विकी से काफी अलग है।
  7. विकी की मुख्य खामी यह है कि इसे कोई भी संपादित कर सकता है, यही आपकी मुख्य चुनौती भी है। जितने अधिक लोग आपके विकी पर आते हैं, छेड़छाड़ की संभावना भी उतनी अधिक होती है। भाग्यवश, सभी विकी सॉफ्टवेयर आलेख को तुरंत पुराने स्वरूप में करने की अनुमति देते हैं। जितना संभव हो सहनशील बने रहें। यदि आपका संस्करण और नया संस्करण दोनों सही हों, तो सहयोगकर्ता के संस्करण को प्राथमिकता दें। इससे विकी दृष्टिकोण विस्तृत होगा और सहयोगकर्ताओं को यह स्वागत योग्य लगेगा।
  8. यदि आपका विकी रुचिकर है, तो आप देखेंगे कि कुछ निश्चित लोग अक्सर कुछ नया करने और सामग्री को सुधारने के लिए वापस आयेंगे। यदि आपको लगे कि वह आपके विकी के प्रति उत्साहित हैं, तो समर्पित व्यक्ति को साइट पर और अधिक नियंत्रण दें। अपने संपादकों के लिए अच्छे और सहयोगी बने रहे। यह अहम है कि विकी पर काम करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित और मार्ग दिखाने वाले सहयोगकर्ता होने चाहिए। अपनी कम्युनिटी से एडमिन बनाकर आप अपने दबाव से अपने को काफी राहत भरा महसूस कर पायेंगे जो अपनी सामग्री को नियमित बनाये रखने और निरीक्षण करने के दौरान होता है।
    • विकी के नियमों और शैली के बारे में चर्चा के लिए अपनी कम्युनिटी के सदस्यों के लिए फोरम और टॉक पेज बनाएं।
    • एडमिन को फोरम की शैली और नीति परिवर्तनों पर वोट करने की अनुमति दें।
    • अपने सभी वफादार संपादकों को उत्साहित करने के लिए संपादन प्रतियोगिता जैसे कम्युनिटी कार्यक्रम आयोजित करें।
  9. अपने विकी की उपस्थिति के बारे में जानकारी फैलाने के लिए वह सबकुछ करे जो आप कर सकते हैं। छोटे छोटे विकिज को खोजें और उन्हें एक दूसरे विकी को फैलाने का सुझाव दें। विकी नेटवर्क में आपका विकी एक प्रधान विषय है। अन्य विकीज पर सवाल पूछने से हिचकिचाएं नहीं। जितनी अधिक आप बातचीत करेंगे उतना अधिक आप सीखेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार करें, अपने सभी परिचितों को बताएं और वे अपने परिचितों से कहें, अपने विकी से सम्बंधित फोरम पर पोस्ट करें और ब्लॉग टिप्पणी में इसे लिंक करें। जितने ज्यादा लोग आपकी वेबसाइट पर आएंगे, आपके विकी के सफल होने के अवसर भी साथ ही साथ बढ़ते जायेंगे।
  10. जैसे-जैसे आपका विकी अधिक प्रचलित होता जाये, साइट को लाभ पहुंचाने वाले फीचर इसमें जोड़ते जाएँ। फोरम, चेट रूम, पोल्स, कैलेंडर जैसे अन्य अच्छे फंक्शन को आप अपने विकी में जोड़ सकते हैं। अपनी विषय सामग्री के साथ रचनात्मक बने रहें। यह भी सुनिश्चित करे कि नवीनतम फ़ीचर्स और सुरक्षा समाधानों के लिए आप जब भी संभव हो अपने विकी सॉफ्टवेयर पैकेज का नवीनतम संस्करण अपडेट करते रहें।
  11. विकी सहयोगात्मक सामुदायिक प्रयास है: अपने विकी के साथ बनाई गई कम्युनिटी का आनंद लें और हमेशा इसे बेहतर बनाने का प्रयास करते रहें। इंटरनेट को संवाद स्थापित करने के एक माध्यम के लिए बनाया गया था और वर्तमान में विकी सूचनाओं को जुटाने और साझा करने का एक सबसे प्रभावी स्थान है। अपना खुद का विकी शुरू करने पर आपको बधाई!

सलाह

  • क्या आप पीएचपी (PHP) और कुछ जावास्क्रिप्ट (Javascript) सीख सकते हैं, तो आप अपने विकी में विषय सामग्री स्वयं जोड़ सकते हैं। यदि इन प्रोग्रामिंग भाषाओँ में आपका ज्ञान अच्छा है, तो अपने विकी के सॉफ्टवेयर में अपडेट जोड़ने पर संकोच न करें।
  • एक बार एचटीएमएल (HTML), सीएसएस (CSS), और जावास्क्रिप्ट (Javascript) सीख लेने पर अपने विकी में नए स्किन्स (skins) को जोड़ना/अपडेट कर सकते हैं।
  • विकी का तुरंत उपयोग किया जाना चाहिए। आपके विकी पर पृष्ठ स्वतंत्र होने चाहिए, मतलब कि किसी पृष्ठ को समझने या संपादित करने के लिए बगल वाले पृष्ठ को पढ़ने की जरूरत नहीं होती हैं। उदाहरण के लिए, इन्सायक्लोपीडिया (encyclopedia) एक अच्छी अवधारणा है, इसमें सभीलेख स्वयं में पर्याप्त होते हैं। शामिल सामग्री में विकी पृष्ठों की विशाल सूची होती है, जैसे विकिबुक्स एक निम्न अवधारणा है।

चेतावनी

  • कुछ लोग आपके विकी से ऐसी सामग्री को मिटा देते है, जिन्हें आपने अपने विकी में बड़ी मेहनत से जोड़ा है। छेड़छाड़ को पहले के समान करने और अपने विकी पर “हालिया बदलाव” पृष्ठ का इस्तेमाल करें। ऐसी स्थितियों के लिए अपनी साइट का बैकअप भी रखें।
  • जैसा कि ऊपर कहा गया है, अपने सम्पादक की सहायता करते रहे। यदि वे कोई गड़बड़ी करते हैं या गलतीवश किसी चीज पर ज्यादा नियंत्रण की कोशिश करते हैं, उनसे ना कुछ कहें या उन पर चिल्लाएं नहीं, जैसा कि आप वास्तविक जीवन में सामान्यतः करते हैं।
  • यदि आप विकी फॉर्म पर होस्टिंग कर रहे हैं, तो उनके नियम पढ़ लें और सुनिश्चत करे कि आपके नियम या आपके पृष्ठ उनका उल्लंघन/विरोधाभास ना करता हो।
  • यदि आपके विकी के लेख सार्वजनिक उपलब्ध है तो अपने विकी पर कॉपीराइट और उल्लंघन वाली जानकारी का इस्तेमाल कर आप कानूनी परेशानी में पड़ सकते हैं।
  • अनैतिक उद्देश्यों के लिए अपने विकी का उपयोग करने का प्रयास “ना” करें।
  • कानूनी परेशानी और धोखों से बचने के लिए सभी नियमों और नियामकों का पालन करें।

संबंधित लेखों

अपने सिम कार्ड से अपना मोबाइल नंबर पता करें
उस व्यक्ति को कॉल करें जिसने आपका नंबर ब्लॉक कर दिया है (Call a Person That Has Blocked Your Number)
इंस्टाग्राम पासवर्ड रीसेट करें (Reset Your Instagram Password)
इंस्टाग्राम पर किसी लड़की से बात शुरू करें (Start a Conversation with a Girl on Instagram)
ब्लॉक (block) किए हुये नंबर पर वापस कॉल करें
WhatsApp टिप्स: फेक नंबर से व्हाट्सअप चलायें
फोटो की मदद से किसी की खोज करें (Search and Find About Someone Using Image Easily)
यूट्यूब से गाने डाउनलोड करें (Kaise YouTube se Gaane Download Kare)
PC में हिंदी में टाइप करें (Type in Hindi on a PC)
Pirate Bay से डाउनलोड करें (Download from Pirate Bay)
लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)
एंड्राइड में सेफ मोड बंद करें
HTML का इस्तेमाल करके एक वेब पेज तैयार करें (Create a Simple Web Page with HTML)
क्रोम पर एडल्ट कॉन्टेंट ब्लॉक करने के 4 आसान तरीके

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,२५० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?