आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

स्किन टैग्स या मस्से स्किन के बिनाइन (बिना कैंसर वाले) उभार होते हैं जो अधिकतर बूढ़े कुत्तों की किसी भी ब्रीड में देखे जा सकते हैं | [१] ये कुत्ते के शरीर के किसी भी हिस्से पर देखे जा सकते हैं लेकिन ज्यादातर घुटने, कूल्हों पर, कांख (आर्मपिट्स) और आगे के पैरों के किनारों पर देखे जाते हैं | वैसे तो मस्से हानिरहित होते हैं लेकिन ये देखने में अच्छे नहीं लगते और इनका पता, कुत्ते को चोट लगने और उसके कारण इन्फेक्शन होने पर ही चलता है | ध्यान रखें, इनसे कॉम्प्लीकेशन होने की संभावना बहुत कम होती है और आप इन्हें घर पर भी हटा सकते हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप मस्से बने रहने दें या किसी पशुरोग विशेषज्ञ को दिखाएँ |

विधि 1
विधि 1 का 2:

मस्से हटाने की तैयारी करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कुत्तों के स्किन टैग्स आमतौर पर बड़े मस्सों के समान दिखने के कारण भ्रमित कर सकते हैं जो ज्यादा खतरनाक होते हैं क्योंकि ये मेलिग्नेन्ट ट्यूमर के रूप में बढ़ सकते हैं | बड़े मस्सों (warts) की बजाय, उभरे हुए मस्सों में एक संकरा तना होता है जो स्किन से ढीले तौर पर जुड़ा रहता है | [२] ये फ्लैट या आंसू की बूँद के समान हो सकते हैं और कुत्ते की स्किन के साथ हिलते हुए या लटकते हुए हो सकते हैं | [३]
  2. अगर मस्से के आसपास हेयर्स हों तो उन पर क्लिप लगा दें | उन छोटे-छोटे हेयर्स को साफ़ करें जो क्लिप लगाने के बाद भी रह जाते हैं | इससे आप उस एरिया को अच्छी तरह से साफ़ कर पाएंगे |
  3. मस्से के आसपास की स्किन को 70% आइसोप्रोपायल अल्कोहल या 10% पोविडोन-आयोडीन से साफ़ करें | एक कॉटन बॉल को इनमे से किसी एक चीज़ की लगभग 5 मिलीलीटर( एक चम्मचभर) मात्रा में भिगोयें | इसके बाद इससे मस्से को पोंछें और आसपास के एरिया को साफ़ करें | [४]
  4. किसी व्यक्ति से कुत्ते को पकड़ने और स्थिर रखने के लिए कहें: आपको कुत्ते को स्थिर रखना होगा जिससे आप मस्से को सावधानीपूर्वक काट सकें | किसी ऐसे व्यक्ति को अपने पास मदद के लिये रखें जिसे कूट पसंद करता हो जिससे वो व्यक्ति कुत्ते को एफ्फेक्टिवली शांत रख पाए |
  5. अगर आप मस्से को काटने वाले हों तो एक जोड़ी कर्व मेयो कैंची को स्टरलाइज करें | अगर आप काटने की बजाय मस्से को बाँधने वाले हों तो धागे या फ्लॉस के टुकड़े को स्टरलाइज करें | इस काम के लिए आप एक प्लास्टिक का उथला बर्तन (या लंच बॉक्स) ले सकते हैं | इस बर्तन में 250 मिलीलीटर पानी और 10 मिलीलीटर 10% पोविडोन-आयोडीन डालें | स्टरलाइजेशन के लिए कैंचियों को इस बर्तन में एक मिनट तक डुबाये रखें |
    • मुड़ी हुई कैंची (curved scissors) का इस्तेमाल जरुरी होता है क्योंकि उनसे मस्से कके तने को स्किन के ज्यादा से ज्यादा नजदीक से काटा जा सकता है |
विधि 2
विधि 2 का 2:

मस्सा हटायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आप मस्से से तुरंत छुटकारा पाना चाहते हैं तो मस्से के तने को काट दें: कर्व मेयो सीज़र्स से मस्से के तने को स्किन के बेस से ज्यादा से ज्यादा नजदीक से काटें | इससे ब्लीडिंग होगी इसलिए साफ़ गौज बैंडेज तैयार रखें |
  2. अगर आप मस्से के झड़ने का इंतज़ार कर सकते हैं तो मस्से को बाँध दें: एक साफ़ धागे या डेंटल फ्लॉस से जितना हो सके, तने (stalk) के बेस के चारो ओर कसकर बांधें | इससे शुरुआत में थोडा दर्द होगा लेकिन कुछ मिनट बाद कुत्ते को कुछ भी फील नहीं होगा |
    • इस एरिया को रोज़ चेक करें | लगभग तीन दिनों तक मस्से में सूजन रहेगी और उसके बाद वो सिकुड़ना शुरू होगा | मस्सा डार्क रंग का होने लगेगा और फिर एक सप्ताह में ही झड जायेगा |
  3. अगर यह प्रोसीजर वेटरनरी डॉक्टर की क्लिनिक में होती है तो वेटरनरी डॉक्टर घाव को काउटराइज़ (cauterize- जला देना) करेंगे क्योंकि अधिकतर लोग घर पर स्टरलाइजेशन नहीं कर पाते | इसकी बजाय ब्लीडिंग लगभग बंद होने तक आप कुछ देर तक घाव पर डायरेक्ट प्रेशर लगा सकते हैं | यह काउटराइजेशन से ज्यादा इफेक्टिव हो सकता है |
  4. पहली बैंडेज को हटाने बिना एक और गौज पीस या बैंडेज लगाकर उस एरिया को कवर करें | यह तीन से पांच दिनों में हील हो जायेगा लेकिन इसे कुत्ते के चाटने या घाव से खेलने से बचाना होगा |
  5. ध्यान दें कि उसमे कोई इन्फेक्शन न हो | अगर ऐसा होता है तो इन्फेक्शन के इलाज़ के लिए कुत्ते को वेटनरी डॉक्टर के पास ले जाएँ |
  6. अगर कुत्ता बार-बार घाव को चाटता हो तो आपको कुत्ते की गर्दन पर कोन पहनाना होगा | कोन के शेप की E-collars पहनाने से कुत्ते के द्वारा घाव या बंधे हुए मस्से को काटने या चाटने से रोका जा सकता है |

सलाह

  • कुत्ते के मस्से को हटाने से पहले अपने पशुरोग विशेषज्ञ (veterinarian) से सलाह लें | इसके अलावा, याद रखें कि अगर मस्सा बड़ा है या मस्सा चेहरे या मुख में है तो आपको खुद इसे हटाने की कोशिश करने की बजाय पशुरोगविशेषज्ञ के पास ही जाना चाहिए |

संबंधित लेखों

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,२७६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?