आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

नींद में दांत पीसने को (clenching or grinding teeth) चिकित्सीय भाषा में ब्रुक्सिस्म (bruxism) कहा जाता है और आमतौर पर लोग गहरी नींद में सोते समय इससे प्रभावित होते हैं | [१] समय बीतने के साथ, दांत पीसने की आदत से दांतों को नुकसान पहुँच सकता है जिसके कारण अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं | पर चिंता न करें, आप कुछ घरेलू उपचारों और अपने डेंटिस्ट की मदद से अपने दर्द को कम कर सकते हैं | अगर आप जानना चाहते हैं कि नींद में दांत पीसना कैसे बंद करें तो आगे पढ़ें:

विधि 1
विधि 1 का 3:

सुनिश्चित करें कि आपको नींद में दांत पीसने की समस्या है

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ब्रुक्सिस्म एक ऐसी कंडीशन है जिसमे व्यक्ति अपने दांतों को अचेतन अवस्था में पीसता, या भींचता है | स्लीप ब्रुक्ससिम, एक ऐसी अवस्था है जिसमे व्यक्ति रात में अपने दांत पीसता है | [२] अधिकतर यह समस्या रोज़मर्रा के तनाव से सम्बंधित होती है, लेकिन ब्रुक्सिस्म अधिकतर रात में होता है, जब व्यक्ति गहरी नींद में सोया हुआ होता है और इसीलिए अधिकतर ब्रुक्सिस्म की सेल्फ-डायग्नोसिस करना मुश्किल हो सकता है |
  2. जैसे ही आप सबसे पहली बार जागें, लक्षणों को चेक करें: दांत पीसना, अधिकतर रात में पाया जाता है इसलिए अगर आपको कोई भी लक्षण हों तो सुबह चेक करना चाहिए | अपने दांत पीसने के बारे में खुद पता लगाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यहाँ कुछ ऐसे चिन्ह दिए गये हैं जो संकेत देते हैं कि आप रात में सोते समय अपने दांत पीसते हैं: [३] [४]
    • एक धीमा, लगातार बना रहने वाला सिरदर्द
    • जबड़े में पीड़ा होना
    • जैसे ही आप नींद से जागते हैं, दांत पीसने की आवाज़ सुनाई देना
    • गर्मी, ठंडक या ब्रश करने पर दांतों की संवेदनशीलता
    • मसूड़ों की सूजन (जिन्जिवाइटिस)
    • गालों में अंदर कोई घाव होना (काटने से)
  3. अगर आप अपने किसी फेमिली मेम्बर या साथी के साथ एक ही बिस्तर पर सोते हैं तो उनसे पूछें कि उन्होंने आपको सोते समय कभी आपके दांत पीसने की आवाज़ सुनी है | उनसे कहें कि वो आपसे पहले जल्दी जाग जाये या आपके सोने के बाद सोये और आपके दांत पीसने के किसी भी चिन्ह पर नज़र रखे | अगर वह व्यक्ति मध्य रात्रि में जाग जाता है तो भी उसे उन लक्षणों पर नज़र रखना चाहिए |
    • अगर आप अकेले सोते हैं लेकिन सच में अपने दांत पीसने के लक्षणों को जानना चाहते हैं तो आप सोते समय एक रिकॉर्डर लगा कर अपनी आवाज़ को रिकॉर्ड कर सकते हैं और दांत पीसने की किसी भी तरह की आवाज़ को सुन सकते हैं |
  4. अगर आपको संदेह है कि आप रात में पाने दांत पीसते हैं तो डेंटिस्ट से सलाह लें | डेंटिस्ट ब्रुक्सिस्म के चिन्हों जैसे जबड़े को छूने पर दर्द होना या घिसे हुए दांत (worn-down teeth) को देखने के लिए आपके मुख का परीक्षण करेंगे | अगर आपमें ब्रुक्सिस्म पाया जाए तो यहाँ कुछ घरेलू उपचार दिए गये हैं जिन्हें आप आज़मा सकते हैं, इसी प्रकार आप कुछ प्रोफेशनल ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं, जो आपकी कंडीशन का इलाज़ कर सकते हैं | डेंटिस्ट यह भी चेक करेंगे कि आप किसी अन्य बीमारी से पीड़ित तो नहीं हैं जिसके कारण इसी प्रकार का दर्द होता है जैसे: [५]
    • डेंटल डिसऑर्डर
    • कान की बीमारियाँ या संक्रमण
    • TMJ या TMD (temporomandibular disorders)
    • किसी दवा का साइड इफ़ेक्ट होना
विधि 2
विधि 2 का 3:

घरेलू उपचार

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. तनाव, दांत पीसने का एक बहुत बड़ा कारण है इसलिए आपको अपने तनाव को कम करने का लक्ष्य रखना चाहिए | इसके लिए आप स्ट्रेस काउन्सलिंग में शामिल हो सकते हैं, एक्सरसाइज या मैडिटेशन कर सकते हैं | यहाँ तनाव कम करने के लिए कुछ अन्य उपाय भी दिए गये हैं: [६]
    • अपने जीवन से तनाव के सभी बड़े कारणों को बाहर निकालें | अगर आपको एक सहन न किये जा सकने वाले रूममेट या एक भयावह रिश्ते की वज़ह से तनाव हो तो इन नकारात्मक स्त्रोतों को अपने जीवन से निकाल दें और आगे बढ़ें |
    • हर दिन एक नियत समय पर सोयें और जागें | इससे आपको अपने दैनिक जीवन का सामना करने के लिए अधिक ऊर्जा मिलेगी |
    • अपने दोस्तों के साथ मज़े करें | हंसने, नादानियाँ करने और दोस्तों के साथ फुर्सत के लम्हे बिताने के लिए समय निकालें | इससे आपको बहुत राहत मिलेगी |
    • सेहतमंद भोजन करें | हर दिन तीन उचित रूप से संतुलित और स्वस्थ आहार लेने से आप खुद को अधिक संतुलित और कम परेशान अनुभव करेंगे |
  2. सोडा, कॉफ़ी और एनर्जी ड्रिंक्स लेना बंद करें और बहुत अधिक चॉकलेट क्खाने की कोशिश न करें | कैफीन एक उत्तेजक पदार्थ है जो आप के दिमाग और जबड़े की मांसपेशियों को, विशेषरूप से रात में विश्राम नहीं करने देगा |
  3. अल्कोहल एक डिप्रेसेंट (depressant) है जो आपको स्वस्थ नींद लेने में परेशानी उत्पन्न करेगा | अल्कोहल लेने के बाद दांत पीसने की स्थिति और भी बिगड़ जाती है | हालाँकि अल्कोहल लेने से आपको नींद आसानी से आ सकती है लेकिन यह आपको कम आराम वाली, जल्दी टूटने वाली नींद देगी जिससे आपके दांत पीसने की कंडीशन और बढ़ जाएगी | [७] [८]
  4. तनाव से सम्बंधित आदतों से दूर रहें जिनमे आप अपने मुंह में कुछ भी डाल लेते हैं और चबाने लगते हैं | उदाहरण केलिए, अगर आप तनाव होने पर पेंसिल या पेन चबाते हैं तो इस आदत को छोड़ दें | [९] अगर यह विशेषरूप से चुनौतीपूर्ण हो तो जब भी आपको इन अभोज्य पदार्थों को चबाने की इच्छा हो तब आप गम चबा सकते हैं या मिंट चूस सकते हैं और धीरे-धीरे खुद से इन आदतों को दूर कर सकते हैं |
  5. दिन के समय में अपने जबड़े को न भींचने के लिए खुद को प्रशिक्षित करें: अगर आप नोटिस करते हैं कि आपके जबड़े में खिंचाव हो रहा है या आपके दांत एकसाथ आ रहे हैं तो अपने दांतों के बीच जीभ की टिप को रखकर जबड़ों को आराम देने की प्रैक्टिस करें | [१०]
  6. अपनी डाइट में कैल्शियम और मैग्नीशियम सप्लीमेंट शामिल करें: कैल्शियम और मैग्नीशियम मांसपेशियों के कार्यों और नर्वस सिस्टम के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं | अगर आप इनकी पर्याप्त मात्रा नहीं लेते तो आपको दांत पीसने, तनाव और अन्य मांसपेशियजन्य समस्याएं हो सकती हैं | [११]
    • ये घरेलू उपचार पांच सप्ताह में अपना असर दिखा सकते हैं | [१२]
  7. बिस्तर पर जाने से पहले तनाव कम करना बहुत ज़रूरी होता जिससे आप रात में अधिक आराम पा सकें और इस प्रकार आपके दांत पीसने की सम्भावना कम हो जाए | यहाँ पर सोने से पहले रिलैक्स होने के और अधिक आरामदायक नींद पाने के कुछ तरीके दिए गये हैं: [१३]
    • सोने से पहले अपनी गर्दन, कन्धों और चेहरे की मांसपेशियों की मालिश करें | [१४] अपने सिर, माथे और जबड़े की दोनों साइड अपनी अँगुलियों और हथेलियों से गोलाकार गति में मालिश करें |
    • एक कपडे को गर्म पानी में भिगोयें और इसे अपने कानों के निचले हिस्से (earlobe) के सामने की ओर अपने गालों पर लगायें | इससे आपकी मांसपेशियों को रिलैक्स होने और जकडन मुक्त होने में मदद मिलेगी |
    • एक गर्म कपडे को अपने पूरे चेहरे पर लगायें | इससे मांसपेशियां रिलैक्स होगी और दिमाग भी शांत होगा |
    • कोई शांतिदायक म्यूजिक चलायें जिससे दिमाग को शांत करने में मदद मिलेगी और आप अच्छी नींद ले पायेंगे |
    • सोने से लगभग आधे घंटे पहले बिस्तर पर पढाई करें | इससे आप सोने के लिए तैयार हो जायेंगे |
    • बिस्तर पर सोने जाने से कम से कम एक घंटे पहले टेलीविज़न, कंप्यूटर और कोई भी तेज़ रोशनी वाली चीज़ को बंद कर दें जिससे आपको अच्छी नींद आ सके |
विधि 3
विधि 3 का 3:

प्रोफेशनल और मेडिकल उपचार

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आपके दांत पीसने की समस्या बनी रहे तो अपने लम्बे समय से चली आ रही दांत पीसने की समस्या को डेंटिस्ट को दिखाना चाहिए क्योंकि इसके कारण दांत के फ्रैक्चर, दांत ढीला पड़ना और दांत टूटने जैसी समस्यायें हो सकती हैं | अगर आप अपने दांतों को लगातार ज्यादा बहुत पीसते रहते हैं तो आपको दांतों में ब्रिज, क्राउन, रूट कैनाल, इम्प्लांट, आंशिक रूप से नकली दांत लगवाने पड़ सकते हैं, और यही नहीं, कभी-कभी तो आपको पूरी नयी बत्तीसी लगवाने की ज़रूरत भी पड़ सकती है। आपके डेंटिस्ट आपको बेहतर रूप से बता सकते हैं कि आपके लिए क्या उचित रहेगा। यहाँ कुछ ट्रीटमेंट बताये गये हैं जो अक्सर आपके डेंटिस्ट आपके लक्षणों की गंभीरता के आधार पर आपके लिए सिफारिश कर सकते हैं: [१५]
    • मसल्स रेलेक्सेंट्स: ब्रुक्सिस्म दवाओं से बहुत ही कम ठीक होता है, लेकिन कभी-कभी जबड़े को ढीला करने और दांत पीसने को रोकने के लिए मसल्स रेलेक्सेंट्स और बोटॉक्स (botox) लिखी जा सकती हैं | [१६]
    • अपने दांतों पर क्राउन (crowns) या ओंलायस (onlays) लगवाएं: अगर आपके ब्रुक्सिस्म के कारण दांतों को नुकसान पहुँच रहा हो तो आप मुंह में एक सीधी रेखा से बाहर भी खुद को काट सकते हैं | अगर आपका केस भी कुछ ऐसा ही है तो आपके डेंटिस्ट आपके काटे हुए स्थान को ठीक करने के लिए आपके दांतों की सतह को फिर से शेप देनें के लिए ओंलायस का उपयोग कर सकते हैं | [१७]
  2. अपने डेंटिस्ट के द्वारा बनाये गये स्पलिंट (splint) या माउथ गार्ड का उपयोग करें: अधिकतर संभव है कि आपके डेंटिस्ट आपको रात में अपने दांतों को सुरक्षित रखने के लिए माउथ गौर्द पहनने की सिफारिश करेंगे जिससे आपके दांतों को नुकसान न पहुँच पाए | यहाँ माउथ गार्ड और स्पलिंट के बारे में और अधिक जानकरी दी गयी है: [१८] [१९]
    • माउथ गार्ड आपके डेंटिस्ट के द्वारा कस्टम-फिटेड हो सकते हैं या आप इन्हें बाज़ार से भी खरीद सकते हैं | परन्तु, माउथ गार्ड नर्म होते हैं और दांत पीसने के दौरान बाहर निकल सकते हैं |एक कस्टम-मेड माउथ गार्ड विशेषरूप से आमतौर पर मिलने वाले माउथ गार्ड की तुलना में बहुत महंगे होते हैं, (हालाँकि इनकी काफी कुछ कीमत आपके इंश्योरेंस से कवर हो जाती है) लेकिन ये आपके दांतों में बहुत आसानी से फिट हो जाते हैं और आपको असुविधा भी बहुत कम होने देते हैं |
    • सेल्फ-एडजस्टिंग माउथ गार्ड आमतौर पर ईथीलीन विनाइल एसीटेट (ethylene vinyl acetate-EVA) से बनाये जाते हैं और ये कस्टम-मेड माउथ गार्ड के पैसे खर्च करने से पहले आजमाने के लिए बहुत ही सस्ते विकल्प होते हैं | इन माउथ गार्ड को आसानी से गर्म पानी में ढाला जा सकता है और इसी प्रकार ये आपके काटने पर एडजस्ट हो जाते हैं | [२०]
    • डेंटल स्प्लिन्ट्स कठोर ऐक्रेलिक के बनाये जाते हैं और या तो आपके ऊपरी दांतों पर या फिट निचले दांतों पर फिट किये जाते हैं | ये भी रात में आपके दांतों का पीसना रोकने के लिए और दांतों को नुक्सान से बचाने के लिए रात में पहने जाते हैं |
  3. अपने दांतों को कॉस्मेटिकली फिक्स करवाएं (वैकल्पिक): अगर ब्रुक्सिस्म के कारण आपके दांतों का स्वरूप प्रभावित हो रहा हो और आप उन्हें बदलवाना चाहते हों तो आप कॉस्मेटिक डेंटिस्ट को दिखाकर विकल्पों के बारे में पूछ सकते हैं | अगर आपके दांत छोटे हो गये हैं या दांत पीसने के कारण घिस गये हैं तो कॉस्मेटिक डेंटिस्ट आपके दांतों को फिर से बना सकते हैं और डेंटल क्राउन या वेनीर्स (veneers) के उपयोग से फिर से शेप दे सकते हैं | [२१] ये ट्रीटमेंट आपके दांतों के स्वरूप को सुधार देंगे जिससे ये लम्बे समय तक टिके रहेंगे और सुंदर दिखेंगे |

सलाह

  • जब आपका मुंह बंद हो तो अपने दांतों को न छुएं | इन्हें केवल भोजन चबाते समय और निगलने समय ही स्पर्श किया जाना चाहिए |
  • चूँकि आइस (ice) अधिकतर दर्द में राहत देती है लेकिन इस स्थिति में आइस का उपयोग न करें | इससे आपके जबड़े और टाइट हो जायेंगे और बाद में दर्द भी बढ़ जायेगा | जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि एक गर्म कपडे का उपयोग करें |
  • अगर आपके जबड़े में दर्द हो तो आप दर्दनिवारक ले सकते हैं जैसे इबुप्रोफेन (ibuprofen) जिससे आपको अस्थायी रूप से आराम मिल सकता है |

चेतवानी

  • गंभीर रूप से दांत पीसने से फ्रैक्चर हो सकता है, दांत टूट सकते हैं या दांत ढीले भी पड़ सकते हैं | यह आपके जबड़ों को प्रभावित कर सकता है और इससे TMD/TMJ हो सकते हैं इसलिए अगर आपको पता चले कि आप अक्सर अपने दांत पीसते हैं तो आपको तुरंत डेंटिस्ट को दिखाना चाहिए |
  • कुछ लोगों में एंटी-डिप्रेसेंट लेने के बाद अक्सर ब्रुक्सिस्म की शुरुआत होते देखा गया है | अगर आपका भी यही केस है तो डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि अलग-अलग दवाओं के उपयोग से या कोई विशेष दवा लेने से आपके दांत पीसने की समस्या उत्पन्न हो सकती है | [१७] .

संबंधित लेखों

सेक्स की इच्छाओं पर काबू पाएँ (Control Sexual Urges)
एक कंडोम का प्रयोग करें
कैसे पता करें कि गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की है या लड़का?
जल्दी सिक्स पैक एब्स प्राप्त करें
कड़े मल को सॉफ्ट बनाएं
सेक्स की अवधी बढ़ाएं (Kaise Sex ka Samay Badhaye)
अपने मन पर काबू पायें (Control Your Mind)
किसी को अपनी आँखों से हिप्नोटाईज (सम्मोहित) करें (Hypnotize Kaise Kare, Kaise Kisi ko Apne Bas Me Kare)
अल्ट्रासाउंड पिक्चर पढ़ें (Read an Ultrasound Picture)
काम वासना पर विजय पायें
वीर्य की मात्रा बढ़ाएँ (Sperm, Shukranu ki sankhya badhayen)
सेक्स के बारे में सोचना बंद करें (Stop Thinking About Sex)
उत्तेजित लिंग (इरेक्शन) को शांत करें
महिला कंडोम का इस्तेमाल करें

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,०२,४०५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?