आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

सर्दियों में अपने होंठो को नमी प्रदान करना एक बेहद ही मुश्किल कार्य हो सकता है | अगर आप कठोर वातावरण में रहते हैं, तो संभावना है कि सर्दियों में आपके होंठ फट सकते है | आप इस समस्या का हल अपने होंठो को नमी प्रदान करके, कई तत्वों से अपने होंठो की रक्षा करके, कुछ उत्पादों और खाद्य पदार्थों से परहेज करके, निकाल सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

नमी को अपना दोस्त बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आप ज्यादा पानी नहीं पीते हैं, तो आप निर्जलित (dehydrated) हो जाते हैं | निर्जलीकरण आपकी त्वचा ओर आपके होंठो को सुखा देती है | अगर आप अपने होंठो को नम रखना चाहते हैं, तो दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं | [१]
  2. खुश्क हवा आपकी त्वचा को खुश्क कर देती है और नम हवा आपकी त्वचा को नमी प्रदान करती है | खुश्क हवा, खासकर सर्दियों में एक समस्या बन जाती है| इसलिए अपने कमरे में आर्द्रकारक (humidifier) लगाएं ताकि आपकी त्वचा और होंठ नम बने रहे | [२]
  3. अपने होंठो को दोबारा पुन:जलयोजन करने के लिए, कई लोग खीरे का इस्तेमाल करते हैं | एक खीरे को काटकर अपने होंठो पर 5-10 मिनट तक रखें, ताकि आप उन्हें दोबारा जलयोजन कर सकें | [३]
  4. जब आपके होंठ फट जाते हैं, तो उनमें दरारें पड़ जाती है | एलोविरा इन दरारों को ठीक करता हुआ फटें हुए होंठो के दर्द को शांत करता है | आप एलोविरा जैल को एक दिन में कई बार अपने होंठो पर लगा सकते हैं | [४]
  5. लिप बॉम जिसमें सीरामाईड होते हैं या किसी उपचार को आज़माए: आमतौर पर होंठो को नमी प्रदान करने के लिए प्राकृतिक सुरक्षा मिलती है| लेकिन, कई बार मौसम और भोजन से यह प्राकृतिक सुरक्षा टूट जाती है | सीरामाईड इस सुरक्षा को पुनर्निर्माण करके आपके होंठो को फिर से नमी प्रदान करता है | [५]
  6. अगर आपके होठं बुरी तरह से फट गए हैं और अन्य उपचार काम नहीं कर रहें हैं, तो दिन में कई बार हाईड्रोकाँर्टिसोन क्रीम का इस्तेमाल करें | आप इसका उपयोग, होंठो को ठीक करने के लिए एक हफ्ते तक कर सकते हैं, क्यूंकि इसका उपयोग लम्बे समय तक करना हानिकारक साबित हो सकता है | [६]
    • हाईड्रोकाँर्टिसोन क्रीम को रात को लगाना बेहतर होगा, क्यूंकि उस वक़्त आप ना तो कुछ खाते हैं ओर ना ही पीते हैं | [७]
  7. जब आप सुबह जागें, तो अपनी नमी प्रदान करने कि प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सब से पहले एक्वाफोर मॉइस्चराइजर लगाएं | [८]
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने होंठो को खराब होने से बचाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. स्कार्फ ना ही सिर्फ आपकी गर्दन और छाती की रक्षा करता है, बल्कि आपके होंठो को नुकसान पहुँचने से भी बचाता है | हवा के कारन होंठ ज्यादा फ़टते हैं | अगर आप स्कार्फ को अपने मुँह पर लपेट लेंगे, तो आपके होंठों पर हवा नहीं लगेगी और आपके होंठ फटने से बच जाएंगे | [९]
  2. सर्दियों में प्रकृतिक लिप बॉम का उपयोग करें | लिप बॉम आपके होंठो को नमी प्रदान करता हुआ उन्हें अन्य खराब तत्वों से बचाता है | [१०]
  3. आप अपने चेहरे को धोने के लिए संभवतः क्लीन्ज़र का इस्तेमाल करते हैं, ताकि आपके चेहरे से तेलयुक्त पदार्थ बाहर निकल जाए | ये क्लीन्ज़र आपके होंठो को नुकसान पहुँचाते हैं | इसलिए, अपने होंठो पर पहले लिप बॉम लगाएं | लिप बॉम में मौजूद तेल, क्लीन्ज़र के प्रभाव को कम कर देता है और आपके होंठो को फटने से बचाता है | [११]
  4. अपने होंठो पर सनस्क्रीन या लिप बॉम (जिसमें सनस्क्रीन SPF 15 होता है) का प्रयोग करें | यह आपके होंठो को धुप से जलने और फटने से बचाता है | [१२]
विधि 3
विधि 3 का 3:

जाने कौन सी चीज़ों से बचें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जब आपके होंठ सूख जाते हैं, तब आप उन पर अपनी जीभ फेरकर गीला कर देते हैं | यह करने से आपके होठं थूक के कारण और ज्यादा सूख जाते है | [१३]
  2. ऐसे लिप बॉम ना खरीदें जिसमें बनावटी रंगों और जायकों का इस्तेमाल किया गया हो | प्राकृतिक तेल जैसे कि शीया मक्खन और नारियल तेल से बने उत्पादों का प्रयोग करें | [१४]
  3. जब आपके होठं बेहद ही बुरी हालत में हो, तो फल खाने से बचें क्योंकि फल में मौजूदा एसिड से आपके होठं ओर ज्यादा फट सकते हैं | [१५]
  4. खट्टे फलों की तरह मसालेदार खाना भी आपके होंठो को नुकसान पहुँचा सकता है | खासकर कि जब इन भोजन में एसिड (जो गरम हवाओं में होती है) हो तो | अगर आपको अपने होंठो से परेशानी है, तो इस प्रकार के भोजन को कुछ दिनों के लिए बंद कर दें | [१६]
  5. ये आपके होंठो को सुखाकर उन्हें और ज्यादा खराब कर देते हैं | [१७]
  6. अगर आपके बेहद ही सूखे होंठ है, तो इनकी एक वजह आपकी दवाइयाँ भी हो सकती है | जैसे कि उच्च रक्तचाप की दवाइयाँ होंठो को सुखा देती हैं | आप इन दवाइयों को लेना बंद तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन अपने चिकित्सक से इनके बदले दूसरी दवाई ले सकते हैं जिससे आपके होंठ ना फटे | [१८]
  7. टूथपेस्ट जिनमें बनावटी सामग्रीयाँ होती है, आपके होंठो को नुकसान पहुँचा सकती हैं | कई बार तो इनका उपयोग करने से आपके होंठ बुरी तरह से फट जाते हैं | [१९]

सलाह

  • अगर आपके होंठ फ़टते रहते हैं या यह समस्या चलती रहती है, तो अपने चिकित्सक से सलाह लें | हो सकता है कि आपके मुँह के आस-पास कोई इनफ़ेक्शन हो गया हो | [२०] या फिर आपको किसी उत्पाद से एलर्जी हो रही हो | [२१]

संबंधित लेखों

सेक्स की इच्छाओं पर काबू पाएँ (Control Sexual Urges)
एक कंडोम का प्रयोग करें
कैसे पता करें कि गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की है या लड़का?
जल्दी सिक्स पैक एब्स प्राप्त करें
कड़े मल को सॉफ्ट बनाएं
सेक्स की अवधी बढ़ाएं (Kaise Sex ka Samay Badhaye)
अपने मन पर काबू पायें (Control Your Mind)
अल्ट्रासाउंड पिक्चर पढ़ें (Read an Ultrasound Picture)
किसी को अपनी आँखों से हिप्नोटाईज (सम्मोहित) करें (Hypnotize Kaise Kare, Kaise Kisi ko Apne Bas Me Kare)
काम वासना पर विजय पायें
वीर्य की मात्रा बढ़ाएँ (Sperm, Shukranu ki sankhya badhayen)
सेक्स के बारे में सोचना बंद करें (Stop Thinking About Sex)
उत्तेजित लिंग (इरेक्शन) को शांत करें
महिला कंडोम का इस्तेमाल करें

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,२४८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?